ब्रेकिंग
Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ?

कांग्रेस व‍िधायक के 22 ठ‍िकानों पर छापेमारी में 450 करोड़ के काले धन का पता चला

DESK:- 18 फरवरी को आयकर विभाग ने 22 जगहों पर छापेमारी की जिसमें 450 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय की जानकारी मिली। इनकम टैक्स ने कोलकाता, मुंबई, शोलापुर, बैतूल और सतन

कांग्रेस व‍िधायक के 22 ठ‍िकानों पर छापेमारी में 450 करोड़ के काले धन का पता चला
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle


DESK:- 18 फरवरी को आयकर विभाग ने 22 जगहों पर छापेमारी की जिसमें 450 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय की जानकारी मिली। इनकम टैक्स ने कोलकाता, मुंबई, शोलापुर, बैतूल और सतना में छापेमारी की थी। मध्य प्रदेश  के बैतूल से कांग्रेस विधायक निलय डागा और उनके परिजनों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक निलय डागा प्रदेश के बड़े तेल कारोबारियों में शामिल हैं। डागा अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। डागा पिछले साल भी विवादों में आए थे जब उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को डंपर सिंह चौहान कहा था। निलय  डागा के पिता विनोद डागा भी कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। डागा का कारोबार मध्य प्रदेश के अलावे महाराष्ट्र और छत्तीसढ़ में भी फैला है।

क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित सोया प्रोडक्ट समूह के परिसर की जब जांच हुई तब 450 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय की जानकारी मिली। PIB के अनुसार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड में कुल 8 करोड़ कैश और 44 लाख से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त की गई। इसके अलावे 9 बैंक लॉकर को भी सील कर दिया गया। इस समूह ने कोलकाता स्थित शेल कंपनियों से भारी प्रीमियम पर शेयर पूंजी के जरिये 259 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। आयकर विभाग की कार्रवाई में यह बात सामने आई की कंपनी चलाने वालों ने जिन कंपनियों के साथ बिक्री का दावा किया था वो बताए गए पतों पर नहीं मिला। इसके साथ ही अघोषित संपत्ति में 52 करोड़ रुपये का पता चला है।


लैपटॉप, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव बरामद

कंपनी की तरफ से यह दावा किया गया था कि यह मुनाफे की रकम है लेकिन जांच में यह सामने आया कि यह मुनाफा जिन कंपनियों के जरिये किए जाने की बात कही गई थी उनमें से कई कर्मचारियों के नाम से यह है। उन कंपनी के डायरेक्टर्स को भी पता नहीं था कि इस तरह का कोई ट्रांजेक्शन हुआ है। 27 करोड़ रुपये की आमदनी शेयर से होना बताया गया था। हालांकि शेयरों की खरीदी-बिक्री कोलकाता स्थित शेल कंपनियों के जरिए की गई। इसमें भी शेयर की खरीद बिक्री सही तरह से नहीं की गयी थी। विभाग ने डिजिटली रूप में कई सारे सबूत बरामद किए हैं। आयकर विभाग की टीम ने लैपटॉप, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव को बरामद कर जांच कर रही है। 



इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें