ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

मंगल पांडेय के विभाग के कामकाज से सीएम संतुष्ट नहीं, डॉक्टरों पर सख्त निगरानी होगी, सभी सरकारी अस्पतालों में लगेंगे लैंडलाइन फोन

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में स्वास्थ्य सेवा के हाल पर असंतोष जताया है. शनिवार को बिहार विकास मिशन की बैठक में उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों पर निगरानी सख

मंगल पांडेय के विभाग के कामकाज से सीएम संतुष्ट नहीं, डॉक्टरों पर सख्त निगरानी होगी, सभी सरकारी अस्पतालों में लगेंगे लैंडलाइन फोन
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में स्वास्थ्य सेवा के हाल पर असंतोष जताया है. शनिवार को बिहार विकास मिशन की बैठक में उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों पर निगरानी सख्त करने की जरूरत है. सीएम ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर ठीक से ड्यूटी करेंगे तो लोग प्राइवेट क्लीनिक में क्यों जायेंगे. सीएम अपने मंत्री मंगल पांडेय के विभाग के कामकाज से संतुष्ट नजर नहीं आये. सीएम बोले-सरकारी अस्पतालों से गायब रह रहे हैं डॉक्टर शनिवार को बिहार विकास मिशन की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सूबे की सभी सरकारी योजनाओं की समीक्षा की. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों की हालत पर नाराजगी जतायी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों से डॉक्टर गायब रह रहे हैं. सरकार उन्हें ज्यादा वेतन के साथ साथ दूसरी तमाम सुविधायें दे रही है लेकिन डॉक्टर फिर भी लापरवाही बरत रहे हैं. सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के नहीं रहने के कारण ही लोग निजी क्लीनिक में जा रहे हैं. लैंडलाइन फोन से डॉक्टरों की निगरानी मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों पर सख्त निगरानी रखने की जरूरत है. इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर दूसरे अस्पतालों में लैंडलाइन फोन लगाये जायें. ताकि पटना से भी इसकी जानकारी ली जा सके कि अस्पताल में कौन डॉक्टर मौजूद है और कौन गायब है. उन्होंने कहा कि लैंडलाइन लाइन फोन लगने के बाद वरीय अधिकारी समय समय पर डॉक्टरों की उपस्थिति की मॉनिटरिंग करें.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें