ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारBihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशबिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारBihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश

सीएम नीतीश ने अलौली में भरी हुंकार, विकास के मुद्दों पर विपक्ष को घेरा

PATNA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि उन्होंने बिहार की आधार

सीएम नीतीश ने अलौली में भरी हुंकार, विकास के मुद्दों पर विपक्ष को घेरा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि उन्होंने बिहार की आधारभूत संरचनाओं को निर्मित करने और राज्य को विकास पथ पर ले जाने में कोई कमी नहीं छोड़ी. साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा की अनुभवहीन लोग उनपर छीटाकशी कर के सिर्फ क्षणिक लोकप्रियता पाना चाहते हैं, उन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है.


खगड़िया जिले के अलौली विद्यानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, "हमने कितने पल पुलिया बनवाये, और अब खगड़िया से कुशेश्वर स्थान तक सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है. इस रोड में 7 पुल होंगे और जो दूरी आज 125 किलोमीटर है वो सिमट कर 25 किलोमीटर रह जायेगा."  राजद के भ्रष्टाचार  का हवाला देते हुए नीतीश कुमार ने कहा, "हमारा माल कमाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन लोगों का पूरा इरादा है माल कमाने का, भले ही अंदर चले जाएं.  कुछ लोग काम करना नहीं चाहते, लोगों के बीच झगड़ा कराना चाहते हैं, लेकिन झगड़ा जरूरी नहीं है काम ज्यादा जरूरी है."


अलौली से जदयू प्रत्याशी साधना सदा ने हुंकार भरते हुए कहा, "बिहार की जनता करे पुकार बार-बार हो नीतीश कुमार. विकास की है पहचान , नीतीश जी के तीर का निशान." साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को धन्यवाद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक गरीब की बेटी को टिकट दिया और आपने मौका दिया तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में न्याय कर साथ हर वर्ग का विकास करूंगी." साथ ही साथ उन्होंने बीते 15 साल में हुए बिहार के सर्वांगिक विकास के बारे में बोलते हुए विरोधियों को चुनौती दी और कहा, "बिहार में हुए विकास कार्यों के बारे में बताना शुरू करूं तो 24 घण्टे भी कम पड़ जाएंगे."    

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें