ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Smriddhi Yatra: समृद्धि यात्रा के पांचवें दिन आज सारण पहुंचेंगे सीएम नीतीश, 536.80 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

Smriddhi Yatra: समृद्धि यात्रा के पांचवें दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सारण पहुंचेंगे, जहां वह 536.80 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

Smriddhi Yatra
सारण में सीएम नीतीश
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Smriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 21 जनवरी को ‘समृद्धि यात्रा’ के पांचवें दिन सारण जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 86.50 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और 450.30 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास योजनाओं और जनसंवाद के लिहाज से खास माना जा रहा है।


मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे छपरा पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले वे जीविका दीदियों से मुलाकात कर उनसे संवाद करेंगे। इसके बाद जीविका दीदियों द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे। इस सिलाई केंद्र को लेकर जीविका समूहों में खासा उत्साह है। यहां तैयार किए गए कपड़े सारण जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजे जाएंगे। 


जिला प्रशासन के अनुसार, यह पहल जीविका दीदियों को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके बाद मुख्यमंत्री आईटीआई बॉयज सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यह आईटीआई केंद्र आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जहां इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल समेत कई ट्रेड से जुड़े आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। इन उपकरणों के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।


आईटीआई प्रशासन का कहना है कि इस केंद्र के शुरू होने से स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। प्रशिक्षण के बाद युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।


मुख्यमंत्री बिनतोलिया के पास निर्माणाधीन बस स्टैंड का भी जायजा लेंगे और यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री जीविका दीदियों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें