ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

CM नीतीश कुमार पहुंचे JDU ऑफिस, राज्य कार्यकारिणी की बैठक से पहले कर रहे नेताओं से चर्चा

PATNA: सीएम नीतीश कुमार जेडीयू ऑफिस पहुंचे हुए हैं. वह कल होने वाली राज्य कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी के नेताओं से चर्चा कर रहे हैं. बैठक से पहले म

CM नीतीश कुमार पहुंचे JDU ऑफिस, राज्य कार्यकारिणी की बैठक से पहले कर रहे नेताओं से चर्चा
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  सीएम नीतीश कुमार जेडीयू ऑफिस पहुंचे हुए हैं. वह कल होने वाली राज्य कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी के नेताओं से चर्चा कर रहे हैं. 

बैठक से पहले मुद्दा होगा तय

बताया जा रहा है कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक होने से पहले सीएम नीतीश कुमार पार्टी के नेताओं के साथ 10 जनवरी को होने वाली बैठक को लेकर मुद्दा तय करेंगे. बताया जा रहा है कि कल की बैठक में कई बदलाव भी होने की संभावना है. 

बीजेपी के कारण हुई हार

बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे पूर्व विधायक बोगो सिंह ने कहा कि जेडीयू के खराब प्रदर्शन के लिए बीजेपी भी जिम्मेवार है. चुनाव में एलजेपी का कोई वजूद नहीं है. उनको तो बीजेपी के वोट नहीं दिया. जिसके कारण उनकी हार हुई. 


संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी

10 जनवरी को होने वाली राज्य कार्यकारिणी और राज्य परिषद की संयुक्त बैठक के बाद संगठन में बड़े बदलाव का फैसला किया जाएगा.  इस बैठक में राज्यभर से आए तकरीबन 3 से 4 सौ प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ी और आरसीपी सिंह को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया उसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश स्तर पर अब संगठन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब तक पार्टी के अंदर संगठन में सालों से जमे नेताओं की जगह कुछ नए चेहरों को महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है। खासतौर पर ऐसे नेताओं को जो सरकार की जवाबदेही से अलग हैं। आरसीपी सिंह लगातार इसी बदलाव के मद्देनजर होमवर्क कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान करने में जुटे हुए हैं जिन्होंने संगठन के लिए चुनाव के दौरान जी तोड़ मेहनत की ऐसे जुझारू नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका मिलने की उम्मीद है। राज्य कार्यकारिणी और राज्य परिषद की बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, क्षेत्रीय प्रभारी और बिहार से राष्ट्रीय परिषद के सभी सदस्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और प्रवक्ताओं को बुलाया गया है। इस बैठक में हाल ही में विधानसभा चुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों को भी बुलाया गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें