ब्रेकिंग
नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसानालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

सीएम नीतीश की PM उम्मीदवारी पर बोले चिराग, कहा.. वे तो रूस के राष्ट्रपति बनने का भी सपना देख सकते हैं

AURANGABAD : बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही नीतीश कुमार के पीएम पद की दावेदारी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। एक तरफ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कहते हैं कि सीएम नीतीश

सीएम नीतीश की PM उम्मीदवारी पर बोले चिराग, कहा.. वे तो रूस के राष्ट्रपति बनने का भी सपना देख सकते हैं
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

AURANGABAD : बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही नीतीश कुमार के पीएम पद की दावेदारी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। एक तरफ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कहते हैं कि सीएम नीतीश पीएम पद की रेस में नहीं है तो वहीं दूसरी तरफ उनके ही दल के लोग नीतीश कुमार को पीएम के उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट करने में जुटे हैं। इसको लेकर चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। चिराग ने कहा है कि सपना देखना अच्छी बात है, नीतीश कुमार चाहे तो रूस का राष्ट्रपति बनने का भी सपना देख सकते हैं।


दरअसल, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को औरंगाबाद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी होकर नीतीश कुमार देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सपना देखने में कोई हर्ज नहीं है, नीतीश कुमार चाहें तो रूस का राष्ट्रपति बनने का भी सपना देख सकते हैं।


उन्होने कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी कुमार हैं। जब बिहार में एक नंबर की पार्टी थे, तब भी मुख्यमंत्री थे, दूसरे नंबर पर आ गये तो भी मुख्यमंत्री और तीसरे नंबर पर आने पर भी मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि कुर्सी पर खतरा महसूस होते ही उन्होंने फिर से पाला बदल लिया और महागठबंधन से नाता जोड़कर मुख्यमंत्री बन गए हैं। जिस महागठबंधन के साथ जाने से पहले उसे जंगलराज कहते थे, आज उसके साथ जाना उन्हें मंगलराज लगता है। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार 2024 में प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे है। उन्होंने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की शुरुआत के साथ ही बिहार में नीतीश कुमार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें