ब्रेकिंग
बिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

सीएम नीतीश आज करेंगे फल्गू नदी पर बने रबर डैम का लोकार्पण, तेजस्वी यादव भी रहेंगे मौजूद

GAYA : गया में फल्गू नदी पर बने देश के सबसे बड़े रबर डैम और स्टील ब्रिज का आज लोकार्पण होने वाला है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथो किया जाएगा। इसके अलावा आज यानी गुरुवार को पितृपक्ष मेला महासं

सीएम नीतीश आज करेंगे फल्गू नदी पर बने रबर डैम का लोकार्पण, तेजस्वी यादव भी रहेंगे मौजूद
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA : गया में फल्गू नदी पर बने देश के सबसे बड़े रबर डैम और स्टील ब्रिज का आज लोकार्पण होने वाला है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथो किया जाएगा। इसके अलावा आज यानी गुरुवार को पितृपक्ष मेला महासंगम 2022 का भी उद्घाटन होना है। नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी इस कार्यक्रम में नज़र आएंगे। ये कार्यक्रम दोपहर एक बजे होगा। मुख्यमंत्री ने रबर डैम का नामकरण भी कर दिया है, जिसे गयाजी डैम के नाम से जाना जाएगा। 




गयाजी डैम की लंबाई 411 मीटर है, जिसे 312 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। ख़ास बात तो ये है कि डैम के पास हर समय तीन से चार फीट पानी उपलब्ध रहेगा। इसके रबर ट्यूब में स्वचालित विधि से फल्गु नदी के बहाव को संचालित किया जा सकेगा। बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 सितंबर 2020 को ही इसका शिलान्यास किया था, जिसे अक्टूबर 2023 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि इसे इसी साल पितृपक्ष से पहले तैयार कर लिया गया। 





आपको बता दें, इस साल 9 से 25 सितंबर तक पितृपक्ष मेला चलेगा। रबर डैम के लोकार्पण को लेकर फल्गू नदी किनारे विष्णुपद घाट पर सुन्दर पंडाल बनाया गया है। इसको देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल ज्यादा श्रद्धालु मेला में पहुंच सकते हैं। इस लिहाज़ से मेला की पूरी तैयारी भी की गई है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें