ब्रेकिंग
विकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट

सीएम नीतीश आज जनता के दरबार में, इन विभागों से जुड़े मामलों की करेंगे सुनवाई

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार अलग-अलग विभागों से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई करेंगे

सीएम नीतीश आज जनता के दरबार में, इन विभागों से जुड़े मामलों की करेंगे सुनवाई
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार अलग-अलग विभागों से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई करेंगे। सीएम नीतीश का जनता दरबार कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस दौरान पूरी तरीके से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।


महीने का दूसरा सोमवार होने के कारण आज पहले से तय विभागों के मामले में सुनवाई होगी। मुख्यमंत्री आज दूसरे सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग, आईटी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग और श्रम संसाधन विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी सीएम और राज्य के वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद भी मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के भी मौजूद रहने की उम्मीद है क्योंकि इन दोनों विभागों की भी आज सुनवाई होनी है। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में संबंधित विभागों के अधिकारी और राज्य के मुख्य सचिव भी मौजूद रहेंगे।


बिहार में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा होने के बाद जनता दरबार कार्यक्रम में विशेष एहतियात देखने को मिलेगा। जनता दरबार में पहुंचने वाले फरियादियों की कोरोना जांच पहले से की जाती रही है। आपको बता दें कि जनता दरबार का मौजूदा स्वरूप भी अब पहले जैसा नहीं है, अब लोक शिकायत निवारण सिस्टम से गुजरने के बाद ही फरियादी मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंच सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी है।






टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें