ब्रेकिंग
बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

सीएम को थप्पड़ : RJD ने की निंदा, कहा.. हाथ की नहीं, वोट की चोट से निकालें गुस्सा

PATNA : बख्तियारपुर में रविवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विक्षिप्त युवक द्वारा हमला किये जाने की घटना का मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल

सीएम को थप्पड़ : RJD ने की निंदा, कहा.. हाथ की नहीं, वोट की चोट से निकालें गुस्सा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बख्तियारपुर में रविवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विक्षिप्त युवक द्वारा हमला किये जाने की घटना का मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने निंदा की है. साथ ही इस घटना से सूबे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है. आरजेडी ने पूरे प्रकरण पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है.


राजद पार्टी की ओर से ट्वीट कर कहा गया, " सीएम नीतीश के साथ युवक की हाथापाई निंदनीय है. राजद इसकी निंदा करता है. नीतीश सरकार अब तो माने कि बिहार के लोग किस तरह के कमजोर और संक्रमित सरकारी सुरक्षा तंत्र को झेल रहे हैं, जब मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं."



बिहार राजद ने ट्वीट कर लिखा, " बेरोजगारी हो, अफसरशाही या महंगाई, नागरिक अपना गुस्सा वोट की चोट से निकालें, हाथ की चोट से नहीं! किसी भी प्रकार का असंतोष या क्रोध केवल लोकतांत्रिक तरीकों से ही प्रकट की जाए! यह व्यवहार कतई उचित नहीं."


बता दें कि रविवार को बख्तियारपुर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी पं. शीलभद्र याजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान एक व्यक्ति द्वारा सुरक्षा घेरा में घुसकर मुख्यमंत्री पर हमले का प्रयास किया गया, जिसे पकड़ लिया गया. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उक्त व्यक्ति का नाम शंकर कुमार वर्मा उर्फ छोटू है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने और उसकी समस्या को समझकर समाधान करने व उसकी चिकित्सा में जरूरी सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें