ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र, मणिपुर मामले में हस्तक्षेप की मांग

RANCHI: मणिपुर में हिंसा के बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घूमाने की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। इस घटना को लेकर सियासत भी तेज हो गई है और तमाम विपक्षी दल बीजेपी

सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र, मणिपुर मामले में हस्तक्षेप की मांग
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: मणिपुर में हिंसा के बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घूमाने की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। इस घटना को लेकर सियासत भी तेज हो गई है और तमाम विपक्षी दल बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश में जुट गए हैं। इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है कि, “कुछ निहित स्वार्थ की वजह से आज मणिपुर जल रहा है। मौन सहमति की वजह से यह राज्य महीनों से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है। मणिपुर राज्य में जारी हिंसा पर भारी मन और गहरी पीड़ा के साथ आपको लिखने के लिए मजबूर हूं। मैं आपसे अपील करता हूं कि मणिपुर में शांति स्थापित हो, इसके लिए कदम उठाएं”। मुख्यमंत्री ने दो पन्ने का पत्र लिखकर राष्ट्रपति को मणिपुर के हालात की जानकारी दी है और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।


बता दें कि मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घूमाने की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। विपक्षी दल इस घटना को लेकर केंद्र की सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं और जवाब मांग रहे हैं हालांकि खुद पीएम मोदी को सामने से आकर इस घटना की निंदा करनी पड़ी है। 


इस घटना के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनका हृदय पीड़ा और क्रोध से भर गया। उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वे प्रभावी कदम उठाएं। पीएम ने कहा था कि शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले लोग किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें