ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

चुनावी खर्च में फर्जीवाड़े का मामला सदन में उठा, सरकार बोली.. जांच के बगैर किसी को भुगतान नहीं होगा

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान खर्च को लेकर भुगतान में फर्जीवाड़े का मामला आज सदन में उठा विधानसभा में आरजेडी के विधायक ललित यादव ने इससे जुड़ा सवाल सदन में उठाया था, जिसके जवाब में सरका

चुनावी खर्च में फर्जीवाड़े का मामला सदन में उठा, सरकार बोली.. जांच के बगैर किसी को भुगतान नहीं होगा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान खर्च को लेकर भुगतान में फर्जीवाड़े का मामला आज सदन में उठा विधानसभा में आरजेडी के विधायक ललित यादव ने इससे जुड़ा सवाल सदन में उठाया था, जिसके जवाब में सरकार ने यह कहा कि पटना जिले में चुनावी खर्च में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद जांच कराई जा रही है और बगैर जांच पूरा हुए किसी को एक रुपए का भी भुगतान नहीं किया जाएगा.

RJD विधायक ललित यादव ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि पटना में 42 करोड़ की फर्जीबाडे़ की बात सामने आई है. समाचार पत्रों में भी इस संबंध में खबर आई थी लेकिन सरकार ने दोषियों के ऊपर क्या कार्यवाई की यह बात अब तक स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आ पाई. ललित यादव ने कहा कि टू व्हीलर  गाड़ी का नंबर डाल फोर व्हीलर का भुगतान लिया गया. इसके जवाब में सरकार की तरफ से प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि गड़बड़ी की जानकारी पटना डीएम की तरफ से कराई गई. जांच में ही मालूम पड़ी है और अब जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती किसी को एक पैसे का भुगतान नहीं किया जाएगा.

दलितों ने कहा कि क्या अन्य जिलों में भी इस तरह की गड़बड़ी हुई है. सरकार को यह बताना चाहिए मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अलग-अलग जिलों से जानकारी जुटाई जा रही है लेकिन फिलहाल पटना जिले में ही मामला सामने आया है और सरकार इस मामले को लेकर काफी सचेत है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें