ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

चुनाव के पहले RJD विधायक को आयी सड़क की याद, बनवाने की मांग को लेकर बैठे आमरण अनशन पर

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले नेता अब अनलॉक होने लगे हैं। इस बीच नेताओं को अपने क्षेत्र की समस्याएं भी नजर आने लगी हैं। नेताओं को जनता की चिंता सताने लगी है। बिहार में बढ़ते

चुनाव के पहले RJD विधायक को आयी सड़क की याद, बनवाने की मांग को लेकर बैठे आमरण अनशन पर
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले नेता अब अनलॉक होने लगे हैं। इस बीच नेताओं को अपने क्षेत्र की समस्याएं भी नजर आने लगी हैं। नेताओं को जनता की चिंता सताने लगी है। बिहार में बढ़ते चुनावी फीवर के बीच नेताजी अब एक्टिव मोड में आ गये हैं। हरसिद्धि के आरजेडी विधायक राजेन्द्र कुमार राम अपने इलाके में सड़क बनवाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गये हैं। 


गायघाट चौक से हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय को जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र कुमार राम आमरण अनशन पर बैठ गये हैं। विधायक का कहना है कि सरकार जब तक इस मामले में संज्ञान नहीं लेगी वे यहां आमरण अनशन पर डटे रहेंगे। विधायक का कहना है कि वे बार-बार इस मुद्दे को सरकार के सामने उठा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। सड़क की स्थिति सालों से जर्जर है । 


विधायक का कहना है कि सदन के अंदर से लेकर बाहर तक मैं सालों से सड़क निर्माण के लिए चक्कर लगा रहा हूं पर सरकार की लापरवाही की वजह से प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क का निर्माण नहीं हो सका । विधायक का कहना है कि मजबूर होकर मुझे आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है। उन्होनें कहा कि मुझे उम्मीद है सरकार संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क निर्माण का कदम उठाएगी। उन्होनें कहा कि कम से कम इस सड़क को बरसात के पहले मोटरबुल कर दे तो भी वे अनशन तोड़ देंगे। उन्होनें कहा कि मेरी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक निविदा की प्रकिया जारी नहीं की जाती।


विधायक जी की चिंता तो लाजिमी है। क्षेत्र की सड़क की चिंता वे नहीं करेंगे तो आखिर कौन करेगा लेकिन सवाल आखिर ये उठता है कि जब सड़क सालों से जर्जर थी आखिर विधायक जी अब तक कर क्या रहे थे। वे कहते है कि मैं सालों से इसे बनवाने की कोशिश के लिए दौड़ रहा था ये भी ठीक है तो अब आमरण अनशन की क्या जरूरत आ पड़ी  अभी भी प्रयास करते रहते। लेकिन अब उन्हें ज्यादा ही चिंता सता रही है क्योंकि अब मौका चुनाव का जो आ गया है। जनता के दरबार में पेशी होगी तो आखिर क्या जवाब देंगे सो विधायक जी अगर आमरण अनशन नहीं करें तो आखिर करें भी क्या ? 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें