ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

नीतीश के मंत्री का बड़ा आरोप, बोले- चिराग पासवान दुकान खोलकर बैठे हैं, टिकट की बोली लगवाते हैं

SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू और एलजेपी के बीच तल्खी और तेज होती जा रही है. जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा है. वैसे-वैसे इन दोनों पार्टियों के बीच जुबानी ज

नीतीश के मंत्री का बड़ा आरोप, बोले- चिराग पासवान दुकान खोलकर बैठे हैं, टिकट की बोली लगवाते हैं
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR :  बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू और एलजेपी के बीच तल्खी और तेज होती जा रही है. जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा है. वैसे-वैसे इन दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी तेज जो गई है. नीतीश सरकार में योजना और विकास मंत्री महेश्वर हजारी ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के ऊपर एक बड़ा आरोप लगाया है.


समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा सुरक्षित सीट से अपने नामांकन के बाद जेडीयू प्रत्याशी और बिहार सरकार के योजना और विकास मंत्री महेश्वर हजारी ने एलजेपी अध्यक्ष पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि  एलजेपी वोटकटवा पार्टी है और चिराग पासवान टिकट देने के लिए दुकान खोलकर बैठे हुए हैं. चिराग ने पहले कहा था कि सिर्फ जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार देंगे लेकिन अब बीजेपी के खिलाफ भी प्रत्याशी देने लगे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि टिकटों की नीलामी करने के लिए वह बोली लगा रहे हैं.


बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी ने आगे कहा कि इस चुनाव में एनडीए की आंधी चल रही है और हम 200 से ज्यादा सीटें लाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं. तेजस्वी के दस लाख रोजगार देने की बात को हास्यास्पद बताते हुए उन्होंने कहा कि जो आदमी खुद मंत्री रह चुका है, वह इस तरह की झूठी घोषणा कर रहा है. इस छलावे को जनता अच्छे से समझ रही है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें