ब्रेकिंग
बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कारबिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार

चिराग पासवान पर ललन सिंह ने किया पलटवार, बोले.. उनको ज्ञान ही नहीं है.. वह क्या करेंगे बात

PATNA: चिराग पासवान के सात निश्चय में घोटाले करने के दोषी अधिकारियों और सीएम नीतीश कुमार को जेल भेजने वाले बयान पर जेडीयू ने पलटवार किया है. जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि च

चिराग पासवान पर ललन सिंह ने किया पलटवार, बोले.. उनको ज्ञान ही नहीं है.. वह क्या करेंगे बात
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  चिराग पासवान के सात निश्चय में घोटाले करने के दोषी अधिकारियों और सीएम नीतीश कुमार को जेल भेजने वाले बयान पर जेडीयू ने पलटवार किया है. जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि चिराग पासवान को ज्ञान नहीं है और नहीं उनको सात निश्चय योजना के बारे में पता है. इसको लेकर क्या बात किया जाए. 

ललन सिंह ने चुनाव प्रचार करने के लिए कही जा रहे थे. इस दौरान ही चिराग पासवान पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए पलटवार किया है और कहा कि उनको अगर सात निश्चय योजना के बारे में सही से पता होता तो वह इस तरह की बाते नहीं करते. 

नीतीश को जेल भेजेंगे चिराग

चिराग ने कल एलान किया कि बिहार में अगर उनकी सरकार बनी तो नीतीश कुमार को जेल भेजेंगे. चिराग ने कहा कि सरकार आते ही वे नीतीश कुमार के सारे घोटाले की फाइल खुलवायेंगे. बक्सर के डुमरांव में आज जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार की जगह कुर्सी पर नहीं बल्कि जेल में होनी चाहिये. उन्होंने तल्ख तेवर के साथ नीतीश पर हमला बोला. जनता से सवाल पूछा 'जो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारी हो, जो मुख्यमंत्री युवा विरोधी हो, जो मुख्यमंत्री बिहार को बर्बाद कर दे, जो मुख्यमंत्री युवाओं को पलायन के लिए मजबूर करे. क्या ऐसे मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए? उसे बदलना चाहिए या नहीं बदलना चाहिए।'नीचे खड़ी जनता चिराग के सुर में सुर मिलाती रही. चिराग ने फिर लोगों से पूछा 'जिन लोगों ने सात निश्चय में भ्रष्टाचार किया, उनका क्या करना चाहिए? जेल भेज देना चाहिए या नहीं.’

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें