ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

LJP का फाइनल ब्रेकअप, JDU-BJP में सीटों की संख्या तय, LJP अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, 143 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में LJP का फाइनली NDA से ब्रेकअप हो गया है. जेडीयू और बीजेपी ने आपस में सीटें बांट ली है. उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के रवैये से नाराज

LJP का फाइनल ब्रेकअप, JDU-BJP में सीटों की संख्या तय, LJP अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, 143 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में LJP का फाइनली NDA से ब्रेकअप हो गया है. जेडीयू और बीजेपी ने आपस में सीटें बांट ली है. उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के रवैये से नाराज चिराग पासवान ने 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का आखिरी फैसला ले लिया है. 

कल दिल्ली में एनडीए में सीट बंटवारे का एलान

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक कल यानि बुधवार को दिल्ली में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर औपचारिक एलान हो सकता है. बीजेपी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को दिल्ली तलब कर लिया है. जेडीयू से सारी बातचीत हो चुकी है. अगर कोई अप्रत्याशित घटना नहीं हुई तो बुधवार को जेडीयू-बीजेपी और मांझी की पार्टी के बीच तालमेल का औपचारिक एलान किया जा सकता है.

जानिये कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा 

जेडीयू-बीजेपी के बीच हुए समझौते की खबर सूत्रों के हवाले से मिल रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक जेडीयू के हिस्से में 127 सीटें गयी हैं. उसे इनमें से जीतन राम मांझी को भी हिस्सा देना होगा. उधर बीजेपी के हिस्से में 116 सीटें गयी हैं. बीजेपी शुरू से बराबर बराबर सीटों पर लड़ने का दबाव बना रही थी लेकिन अंततः नीतीश कुछ सीटें ज्यादा लेने में सफल हुए. हम फिर से साफ कर दें कि ये खबर सूत्रों के हवाले से मिल रही है जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.



चिराग अकेले लड़ेगे चुनाव

उधर मंगलवार की दिन में चिराग से समझौते की आखिरी कोशिश हुई. मंगलवार की दोपहर बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से चिराग पासवान की आखिरी बातचीत हुई. नड्डा ने फिर से चिराग पासवान को कम सीटों पर मान जाने को कहा लेकिन चिराग नहीं माने. जानकारों की मानें तो 27 सीटों के ऑफर की बात भी एलजेपी के लोगों ने ही फैलायी थी. बीजेपी 16 सीटों का ऑफर दे रही थी. मंगलवार की दोपहर जेपी नड्डा से बातचीत के बाद चिराग पासवान ने अपने सहयोगियों से बात की और फिर आखिरी फैसला लिया गया कि अकेले चुनाव लड़ा जाये.

चिराग को बीजेपी-जेडीयू की घोषणा का इंतजार

एलजेपी सूत्र बता रहे हैं कि चिराग पासवान अभी अकेले चुनाव लडने का एलान नहीं करेंगे. वे जेडीयू-बीजेपी के औपचारिक एलान का इंतजार कर रहे हैं. दोनों पार्टियां जब अपने सीट शेयरिंग की घोषणा कर देंगी तब चिराग पासवान मीडिया से बात करेंगे. हालांकि एलजेपी के नेता आज दिन भर 143 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करने में लगे रहे.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें