ब्रेकिंग
पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकपटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की

PATNA: वैशाली के महनार में एक नाबालिग छात्रा की हत्या मामले को लेकर जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिया है। पत्र के जरीये चिराग पासवान ने मुख्यमंत्

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: वैशाली के महनार में एक नाबालिग छात्रा की हत्या मामले को लेकर जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिया है। पत्र के जरीये चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री से इस मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। 


वैशाली के महनार थाना क्षेत्र स्थित करनौती गांव में नाबालिग छात्रा की हत्या से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। लोगों ने यह आशंका जतायी है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद अपराधियों ने हत्या की है। शव को ठिकाने लगाने के लिए हत्या के बाद पानी में फेंक दिया गया है। जमुई सांसद चिराग पासवान ने मृतका के पिता से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है और कार्रवाई की मांग की है। अपने पत्र में चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री से इस मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। वही इस मामले में संलिप्त अपराधियों पर स्पीडी ट्रायल के तहत कठोर से कठोर दंड सुनिश्चित करने की मांग की है।  


गौरतलब है कि लोजपा के पदाधिकारियों के साथ सांसद चिराग पासवान बीते 17 सितंबर को मृतका के पिता से मिलने महनार गये हुए थे। मृतका के पिता प्लूरल्स पार्टी से मोरवा विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी उमा शंकर ठाकुर हैं जिनसे चिराग पासवान ने मुलाकात की थी। मृतका के पिता ने इस दौरान बताया था कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी की लाश करनौती में बने पंचायत सरकार भवन से के पास चौर में संदिग्ध अवस्था में पाई गयी।


मुलाकात के दौरान इस घटना की पूरी जानकारी पीड़ित परिवार ने दी थी। पीड़ित परिवार ने बताया था कि उनकी बेटी समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी स्थित कोचिंग में पढ़ने जाती थी। कोचिंग खुद उनके पिता चलाते हैं। 14 सितंबर 2021 को छात्रा कोचिंग के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौंटी। कोचिंग में फोन करने पर पता चला कि वह कोचिंग आई ही नहीं थी। 


जिसके बाद घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन जब पता नहीं चला तब महनार थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया। 15 सितंबर को सुबह दस बजे उसकी लाश पंचायत सरकार भवन के पास मिली। परिजन रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं और सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।     

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें