ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

चिराग पासवान ने दिखाया दम, दोनों विधानसभा सीटों पर अकेले लड़ेंगे उपचुनाव

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा एलान किया है. उन्होंने बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अपनी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार उतारने

चिराग पासवान ने दिखाया दम, दोनों विधानसभा सीटों पर अकेले लड़ेंगे उपचुनाव
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा एलान किया है. उन्होंने बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अपनी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार उतारने का फैसला कर लिया है. चिराग ने कहा है कि विधानसभा की दो सीटों तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर होने वाले उपचुनाव में लोजपा भी हाथ आजमाएगी. 


चिराग ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन के लिए काम किया जा रहा है. पार्टी और संगठन के लोग इलेक्शन लड़ने के लिए समीक्षा बैठक कर रहे हैं. लोजपा संसदीय बोर्ड की ओर से जल्द ही उपचुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी. 


आपको बता दें कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा ने भले ही केवल एक सीट पर जीत हासिल की हो लेकिन उन्होंने जेडीयू, राजद और कांग्रेस को काफी नुकसान पहुंचाया था. चिराग ने उम्मीदवारों ने काफी वोट काटे थे. अब जब चिराग ने उपचुनाव लड़ने का भी फैसला किया है तो इस बार फिर राजद, जेडीयू और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 


गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं. तारापुर से मेवालाल चौधरी और कुशेश्वरस्थान से शशिभूषण हजारी विजयी रहे थे. दोनों विधायकों का असमय निधन हो गया. हालांकि इलेक्शन का अभी ऐलान नहीं हुआ है मगर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें