ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

LJP ने झारखंड की 6 सीटों पर की दावेदारी, चिराग पासवान ने NDA में एडजस्टमेंट के लिए अमित शाह को लिखा पत्र

DEOGHAR : लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड विधानसभा का चुनाव एनडीए के साथ लड़ना चाहती है। लोजपा ने इसके लिए बीजेपी से बातचीत की पहल भी शुरू कर दी है। झारखंड के कुल 6 विधानसभा सीटों पर लोजपा

LJP ने झारखंड की 6 सीटों पर की दावेदारी, चिराग पासवान ने NDA में एडजस्टमेंट के लिए अमित शाह को लिखा पत्र
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DEOGHAR : लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड विधानसभा का चुनाव एनडीए के साथ लड़ना चाहती है। लोजपा ने इसके लिए बीजेपी से बातचीत की पहल भी शुरू कर दी है। झारखंड के कुल 6 विधानसभा सीटों पर लोजपा ने अपनी दावेदारी रखी है। एलजेपी सांसद और पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतारने की बात कही है। चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ना चाहती है और उन्होंने खुद इसके लिए संसदीय बोर्ड अध्यक्ष की हैसियत से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखा है। चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार से बाहर भी गठबंधन के तहत बीजेपी के साथ चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन अगर बीजेपी ने उनकी पार्टी को तरजीह नहीं दी तो मजबूरन लोजपा अकेले झारखंड विधानसभा चुनाव में उतरेगी। बिहार में एनडीए के एक घटक दल जेडीयू ने पहले ही झारखंड विधानसभा चुनाव में अकेले उतरने का फैसला कर लिया है।
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें