ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Politics: चिराग पासवान बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे या नहीं? लोजपा चीफ ने खुद दे दिया जवाब

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज थीं। पटना में खुद चिराग ने कहा कि इस पर अंतिम फैसला लोजपा (रामविलास) का संसदीय बोर्ड करेगा।

Bihar Politics
संसदीय बोर्ड के पाले में गेंद
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में पिछले कुछ समय से चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। लोजपा (रामविलास) ने भी स्पष्ट संकेत दिए हैं कि चिराग पासवान बिहार के किसी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खुद बताया कि वह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे।


दरअसल, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कई बार कह चुके हैं कि वह बिहार की राजनीति में वापस लौटना चाहते हैं। पिछले दिनों उनके जीजा जमुई सांसद अरुण भारती ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि चिराग पासवान बिहार के लोगों की उम्मीद हैं और पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि चिराग पासवान केंद्र की राजनीति छोड़कर बिहार की सियासत में फिर से एक्टिव हों। पूरी पार्टी चिराग पासवान को सीएम फेस के तौर पर प्रोजेक्ट करने में जुटी है।


पटना पहुंचे चिराग पासवान से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल किया कि क्या वह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे? तब उन्होंने इससे इनकार तो नहीं किया और गेंद लोजपा (रामविलास) के संसदीय बोर्ड के पाले में डाल दिया। चिराग ने कहा कि मैं कहां से विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा या नहीं लड़ूंगा, इन तमाम विषयों पर चर्चा चल रही है। इसपर अंतिम मुहर पार्लियामेंट्री बोर्ड को ही लगाना है। 


चिराग ने कहा कि जो लोग मेरे विधानसभा चुनाव को लड़ने को लेकर मेरे गठबंधन के भीतर भ्रम फैला रहे हैं तो उन्हें बताना चाहूंगा कि अगर मैं विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा तो उसके पीछे की अपनी पार्टी के स्ट्राइक रेट को मजबूत करना होगा, गठबंधन को मजबूत करना होगा। यह पहली बार नहीं है कि मैं ही ऐसा अनोखा प्रयोग करने जा रहा हूं। बीजेपी या अन्य बड़े दल अपने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को विधानसभा का चुनाव लड़वाते हैं।


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कैबिनेट मिनिस्टर भी चुनाव लड़े लेकिन इसके पीछे की सोच अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह लाने की होती है, गठबंधन और अपनी पार्टी की स्ट्राइक रेट को बेहतर करने की होती है। इसी को देखते हुए इस तरह के विषय पर चर्चा चल रही है। जो लोग गठबंधन के भीतर दरार डालने की सोंच के साथ भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि मेरी सीएम की कुर्सी पर नजर है तो वे जान लें, ऐसा कतई नहीं है। भरोसा रखिए कि इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पहले से अधिक मजबूत सरकार बनने जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें