ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Politics: चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार की बखिया उधेड़ी, अनकंट्रोल क्राइम के लिए पुलिस-प्रशासन को बताया जिम्मेवार

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री व एनडीए साथी चिराग पासवान ने वैशाली के पीरापुर गांव में संजना भारती हत्याकांड पीड़ित परिवार से मिलने के बाद बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस–प्रशासन की सक्रिय भूमिका के आरोप लगाए।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और इसमें पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत सामने आ रही है। यह आरोप किसी विपक्षी नेता ने नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के मंत्री और एनडीए सहयोगी चिराग पासवान ने लगाया है। इस दौरान चिराग ने पुलिस और प्रशासन पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।


चिराग पासवान ने वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड स्थित पीरापुर गांव में संजना भारती हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात के दौरान कहा कि बिहार में अपराधी पुलिस के सहयोग से बेखौफ हैं। जब तक बड़े पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कुछ नहीं बदलेगा। चिराग ने यह भी कहा कि अपराधी थानों में पुलिस को पैसे देकर बच निकलते हैं और पीड़ित परिवारों को धमकाया जाता है। उन्होंने संजना भारती हत्याकांड को लेकर गहरी नाराजगी जताई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।


दरअसल, पीरापुर गांव की संजना भारती का 27 मई को अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के 1 माह 13 दिन बाद उसका शव जमीन में दबा हुआ मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज आवेदन के बावजूद गोरौल और भगवानपुर थानों ने शव बरामद होने तक कोई केस दर्ज नहीं किया था। इस लापरवाही को देखते हुए वैशाली एसपी ने दोनों थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है, और पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं।


बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब चिराग पासवान ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले भी वे राज्य में बढ़ते अपराध और प्रशासनिक ढिलाई को लेकर चिंता जता चुके हैं। उनके ताजा बयान से बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा सकती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें