ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

चिराग ने लोकसभा में उठाया अरवल और बेगूसराय का मामला, सीबीआई जांच की कर दी मांग

PATNA : एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान अक्सर बिहार में बढ़ रहे क्राइम और पिछड़ों-अतिपिछड़ों पर हो रहे अत्याचार को लेकर अपनी आवाज उठाते हैं। एक बार फिर चिराग ने इन मामलों को

चिराग ने लोकसभा में उठाया अरवल और बेगूसराय का मामला, सीबीआई जांच की कर दी मांग
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान अक्सर बिहार में बढ़ रहे क्राइम और पिछड़ों-अतिपिछड़ों पर हो रहे अत्याचार को लेकर अपनी आवाज उठाते हैं। एक बार फिर चिराग ने इन मामलों को लोकसभा में उठाया। इसी बहाने चिराग ने सीएम नीतीश पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही है लेकिन राज्य सरकार को किसी चीज़ की जानकारी तक नहीं रहती। उन्होंने केंद्र सरकार को बिहार के कई घटनाओं से अवगत कराया। 



चिराग पासवान ने कहा कि अरवल में पासवान जाती से आने वाली एक महिला और उसकी बेटी को ज़िंदा जला दिया गया। बेटी के साथ पहले रेप किया गया, जिसके लिए मां थाने जाकर न्याय की गुहार लगाती रही। लेकिन अपराधियों ने घर में पेट्रोल छिड़ककर मां और बेटी को जिंदा जला दिया। इसके बावजूद पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया। इसके अलावा बेगूसराय में पासवान महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद अर्धनग्न अवस्था में खेत में फेंक दिया गया। इसके बावजूद राज्य सरकार ने अपराधी को पकड़ने की कोशिश नहीं की। 




पासवान ने कहा कि कानून व्यवस्था राज्य सरकार के अंदर ही आती है लेकिन अगर आपराधिक गतिविधियां इतनी बढ़ जाए तो केंद्र सरकार को एक्शन लेना पड़ता है। अब इन मामलों की सीबीआई जांच हो और अब केंद्र सरकार इन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। उन्होंने कहना है कि मैं अपनों को खोने का दर्द जानता हूं इसीलिए इस तरह की घटना नहीं देख पाता हूं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें