ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

चिराग के लिए सूरजभान ने खोला मोर्चा, सहयोगी दलों को दे डाली चेतावनी

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर दबाव की राजनीति तेज हो गई है. चिराग पासवान ने दो दिन पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर मास्टर स्

चिराग के लिए सूरजभान ने खोला मोर्चा, सहयोगी दलों को दे डाली चेतावनी
Abhishek Mishra
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर दबाव की राजनीति तेज हो गई है. चिराग पासवान ने दो दिन पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर मास्टर स्ट्रोक लगाया था. चिराग ने बीजेपी के सामने यह प्रस्ताव रखा था कि वह बिहार में बड़े भाई की भूमिका अदा करते हुए ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़े. चिराग के बाद अब लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह में सहयोगी दलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

सुरजभान सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी एनडीए में विधानसभा की 36 सीटें चाहती है और अगर लोक जनशक्ति पार्टी का गला दबाया गया तो वह पलटवार भी कर सकते हैं. सुरजभान सिंह ने कहा है कि एलजेपी ने विधानसभा के लिए 20 सीटों का चयन कर रखा है और इसके अलावा 16 अन्य सीटों पर भी उसकी दावेदारी है.


चिराग पासवान इसके पहले भी कह चुके हैं कि बिहार में नेतृत्व किसका होगा इसका फैसला बीजेपी करें. चिराग ने अपनी तरफ से बीजेपी पर पूरा भरोसा जताया है. चिराग पासवान ने 3 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखकर बिहार के राजनीतिक स्थिति के बारे में जानकारी दी थी और  उन्होंने जेपी नड्डा से मुलाकात भी की थी. चिराग पासवान को उम्मीद है कि अगर बीजेपी को अधिक सीटें मिलती है तो एलजेपी को इसका फायदा होगा.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Abhishek Mishra

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें