ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

छपरा जहरीली शराब कांड पर महागठबंधन में विवाद शुरू, माले ने सरकार से की मुआवजे की मांग

PATNA : बिहार के छपरा में जहरीली शराब कांड को लेकर सियासी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। विरोधी दल बीजेपी से लेकर अब सरकार का समर्थन करने वाली पार्टी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमा

छपरा जहरीली शराब कांड पर महागठबंधन में विवाद शुरू, माले ने सरकार से की मुआवजे की मांग
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के छपरा में जहरीली शराब कांड को लेकर सियासी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। विरोधी दल बीजेपी से लेकर अब सरकार का समर्थन करने वाली पार्टी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हो गई है। इसी कड़ी में बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने शराबबंदी कानून को फेल बताया है तो वहीं, सीपीआई (एमएल) ने अब सरकार से एक मांग कर दी है। 




बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने कहा है कि बिहार में पिछले 6 सालों में 1000 से ज्यादा मौत शराब से हुई है। सिर्फ सारण में ही शराब से 50 मौत हुई है। उन्होंने कहा कि सारण में पहले भी 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। उसी वक्त सरकार अगर एक्टिव होती तो आज इतने लोगों की जान नहीं जाती। सरावगी ने कहा कि हम हमेशा शराबबंदी के पक्ष में हैं। लेकिन शराब मफिया को सत्ता का संरक्ष्ण प्राप्त है। सरकार को सारा काम रोककर इसपर गंभीरता दिखानी चाहिए। ये एक गंभीर मामला है। बिहार में सिर्फ गरीबों को जेल भेजा जा रहा है। सरकार के कथनी और करनी में अंतर है। 




वहीं, सीपीआई (एमएल) के विधायक मनोज मंज़िल ने कहा कि भाजपाई साजिश की जांच होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मृतकों के परिजनों को दस लाख मुआवजा देने की मांग की। मनोज मंज़िल ने कहा कि शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो। शराबबंदी कानून सही है लेकिन जिन माफियाओं पर प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होती वो बहुत दुखद है। सरकार को इस पर गंभीर होना चाहिए। साथ ही प्रशासन को भी गंभीर होना चाहिए ताकि बिहार में शराब न आ सके। 




इसके अलावा सीपीआई (एमएल) के ही विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि बिहार में बुलडोजर राज न चले। इस मामले को लेकर सरकार हाई कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखे ताकि गरीबों की परेशानी कम हो। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें