ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

छपरा शराब कांड : तेजस्वी ने नीतीश के सुर में सुर मिलाया, बोले- गलत करने का नतीजा गलत ही होगा

PATNA: छपरा में ज़हरीली शराब कांड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भी बयान सामने आया है। 45 लोगों की मौत पर तेजस्वी ने भी यही बात दुहराई है जो सीएम

छपरा शराब कांड : तेजस्वी ने नीतीश के सुर में सुर मिलाया, बोले- गलत करने का नतीजा गलत ही होगा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: छपरा में ज़हरीली शराब कांड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भी बयान सामने आया है। 45 लोगों की मौत पर तेजस्वी ने भी यही बात दुहराई है जो सीएम नीतीश ने कहा था। डिप्टी सीएम ने कहा कि जो गलत करेगा उसका नतीजा भी गलत ही होगा। उन्होंने कहा कि जब गोपालगंज में घटना हुई थी तब भारतीय जनता पार्टी ने क्यों मौन धारण किया था?





उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष के लोगों का बिहार विधानसभा में जो रवैया है वह बिल्कुल ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा था कि सबसे ज्यादा जहरीली शराब से पिछले 4 सालों में मौत अगर हुई है तो भाजपा शासित प्रदेशों में हुई है। पिछले 4 सालों में बिहार से ज्यादा गुजरात में मौत हुई है तो क्या देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इस्तीफा देंगे ?




बीजेपी के छपरा दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग जहां जाएंगे सिर्फ माहौल खराब करेंगे। बीजेपी के मंत्री के भाई के यहां भी शराब मिला था लेकिन इसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया। इससे साफ़ होता है कि संरक्षण देने का काम बीजेपी करती है। हमारी सरकार किसी को संरक्षण नहीं देती है। गलत काम करने वालों का गलत नतीजा होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐसे लोगों को नेता विरोधी दल बना दिया गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें