ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

चार में से तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार! X पर ट्रेंड कर रहा #राहुल_गाँधी_पनौती_है

DESK: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझानों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांगेस सांसद राहुल गांधी विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। पिछल

चार में से तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार! X पर ट्रेंड कर रहा #राहुल_गाँधी_पनौती_है
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझानों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांगेस सांसद राहुल गांधी विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। पिछले दिनों देश में पनौती की खूब चर्चा हुई थी और कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन के नेताओं ने पीएम मोदी को पनौती करार दिया था लेकिन अब पासा पलट चुका है। आज एक बार फिर सोशल मीडिया एक्स पर पनौती ट्रेंड कर रहा है लेकिन अबकी बार निशाना राहुल गांधी हैं।


दरअसल, पिछले दिनों विश्वकप के फाइनल में भारत की हार के लिए विपक्षी दल पीएम मोदी को जिम्मेवार मान रहे थे और पीएम मोदी को भारतीय टीम के लिए पनौती करार दिया था। इसको लेकर देशभर में खूब सियासत भी हुई थी। अब एक बार फिर पनौती की चर्चा शुरू हो गई है लेकिन इस बार निशाना पीएम मोदी नहीं बल्कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हैं। चार राज्यों के चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के लिए राहुल गांधी को जिम्मेवार माना जा रहा है।


देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों के मतों की गिनती आज हो रही है। चार में से तीन राज्यों में बीजेपी को प्रचंड़ बढ़त मिली है और वह बहुमत के आंकड़े को हासिल कर चुकी है सिर्फ तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त मिली है जो पहले से ही तय थी। अब सोशल मीडिया एक्स पर ट्रेंड कर रहा है, #राहुल गांधी पनौती है। 


यूजर्स राहुल गांधी की तस्वीर लगाकर उसके ऊपर पनौती लिख रहे हैं। एक यूजर ने राहुल गांधी की तस्वीर लगाई है जिसमें वे पनौती लिखा हुए टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने राहुल की तस्वीर लगाई है जिसमें राहुल के हाथ में एक पोस्टर है और पोस्टर पर लिखा है कि ‘मैं खानदानी पनौती हूं’। एक ऐसी भी तस्वीर सामने आई है जिसमें राहुल गांधी किसान की पोज में हैं और खेत में रोप तो धान रहे हैं लेकिन वहां कमल खिलता दिख रहा है। ऐसी अनेकों तस्वीरों के साथ एक्स पर #राहुल गांधी पनौती है ट्रेंड कर रहा है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें