ब्रेकिंग
बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता

छपरा में बूथ छापने पहुंची रोहिणी आचार्या! भोला यादव के साथ देर शाम बूथ पर पहुंची तो हुआ भारी बवाल, आक्रोशित लोगों से जैसे-तैसे बचकर निकलीं

CHHAPRA: बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ी रही लालू-राबडी की बेटी रोहिणी आचार्या को लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पडा. वोटिंग खत्म होने के करीब आधे घंटे प

छपरा में बूथ छापने पहुंची रोहिणी आचार्या! भोला यादव के साथ देर शाम बूथ पर पहुंची तो हुआ भारी बवाल, आक्रोशित लोगों से जैसे-तैसे बचकर निकलीं
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHHAPRA: बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ी रही लालू-राबडी की बेटी रोहिणी आचार्या को लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पडा. वोटिंग खत्म होने के करीब आधे घंटे पहले रोहिणी आचार्या लालू परिवार के करीबी भोला यादव और दूसरे समर्थकों के साथ बूथ पर पहुंच गयीं. इसके बाद स्थानीय लोगों ने भारी हंगामा खड़ा कर दिया. लोगों का आऱोप था कि रोहिणी आचार्या अपने समर्थकों के साथ बूथ छापने आयी हैं. बढ़ते बवाल के बीच रोहिणी आचार्या पुलिस सुरक्षा में जैसे-तैसे वहां से निकल पायीं.


ये मामला छपरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 118 और 119 का है. छपरा शहर में भिखारी ठाकुर चौक के पास प्राथमिक विद्यालय बड़ा तेलपा में दो मतदान केंद्र बनाये गये थे. शाम चार बजे रोहिणी आचार्या उस बूथ का दौरा करके गयी थीं. इसके करीब डेढ़ घंटे बाद वे फिर से शाम के साढ़े पांच बजे उसी बूथ पर पहुंच गयीं. रोहिणी आचार्या के साथ लालू परिवार के करीबी भोला यादव और दूसरे समर्थक भी थे. 


स्थानीय लोगों ने शुरू कर दिया हंगामा

रोहिणी आचार्या को काफिले के साथ बूथ के अंदर जाते देख स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. लोगों को आरोप था कि रोहिणी आचार्या बूथ छापने आयी हैं. वे मतदान केंद्र के अंदर जाकर मतदाताओं से बदसलूकी कर रही हैं. उनके साथ आये असामाजिक तत्व वोटरों को भगा रहे हैं. स्थानीय लोग मतदान केंद्र पर पहुंच गये और बूथ नहीं छापने देंगे के नारे लगाने लगे. स्थानीय लोगों और रोहिणी आचार्या के बीच बहस भी हुई. बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया. इसके बाद आक्रोश और बढ़ गया.


पुलिस सुरक्षा में निकलीं रोहिणी

स्थानीय लोगों ने बूथ को घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी. लोगों ने रोड जाम भी कर दिया. उस समय रोहिणी आचार्या बूथ के अंदर ही थीं. बाहर लोगों का आक्रोश बढ़ता देख वे वहां से निकलना चाह रही थीं लेकिन माहौल बेहद गर्म था. इसी दौरान रोहिणी आचार्या के साथ आये कुछ समर्थकों की स्थानीय लोगों से झड़प भी हुई. तभी पेट्रोलिंग पार्टी भी वहां पहुंची. पुलिसकर्मियों ने रोहिणी आचार्या की गाड़ी को घेर कर उन्हें बाहर निकाला. 


रोहिणी के निकलने के बाद लोगों का हंगामा होता रहा. लोगों का आऱोप था कि रोहिणी आचार्या गुंडों के सहारे बूथ छापने की कोशिश कर रही थी. लोगों ने सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की. मामला बिगड़ते देख सारण के एसपी समेत दूसरे पुलिस अधिकारी मतदान केंद्र पर पहुंचे. एसपी की मौजूदगी में ईवीएम को सील कर वहां से निकाला गया.


सारण के एसपी गौरव मंगला ने मीडिया को बताया कि उन दो बूथ पर सुरक्षित मतदान कराया गया है और वोटिंग की समय सीमा खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टी वज्र गृह के लिए रवाना भी हो गई है . एसपी ने कहा कि रोहिणी आचार्या पर बूथ छापने के आरोपों और दूसरे विवाद की जांच करायी जायेगी. जांच में जो निष्कर्ष निकल कर आय़ेगा, उसके मुताबिक कार्रवाई की जायेगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें