ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: सांसद सुधाकर सिंह ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, EC से कर दी यह बड़ी मांग

Bihar Politics: बक्सर से आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर विलोपित मतदाताओं की सूची केवल अंग्रेज़ी में प्रकाशित करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषी राज्य में अंग्रेज़ी सूची से ग्रामीण मतदाता भ्रमित हो रहे हैं।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के बक्सर से आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखकर 1 अगस्त को SIR के बाद जारी विलोपित मतदाताओं की सूची को केवल अंग्रेज़ी में प्रकाशित किए जाने पर गहरी चिंता जताई है।


अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, उनकी जानकारी सिर्फ अंग्रेज़ी भाषा में सार्वजनिक की गई है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है क्योंकि बिहार एक हिन्दी भाषी राज्य है, जहां अधिकांश जनता विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाता और बूथ लेवल एजेंट अंग्रेज़ी पढ़ने या समझने में सक्षम नहीं हैं।


सुधाकर सिंह ने यह भी उल्लेख किया कि BLA अक्सर किसान, मज़दूर या सामान्य वर्ग के लोग होते हैं, जिन्हें अंग्रेज़ी भाषा का सीमित ज्ञान होता है। ऐसी स्थिति में, केवल अंग्रेज़ी में सूची जारी करना जानबूझकर उन्हें गुमराह करने और विलोपित नामों की सही पहचान से वंचित रखने जैसा प्रतीत होता है।


उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता को बाधित करता है, बल्कि मतदाता सूची में सुधार और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया को भी प्रभावित करता है। सांसद ने आयोग से आग्रह किया है कि विलोपित मतदाताओं की पूरी सूची तत्काल हिंदी भाषा में प्रकाशित की जाए, ताकि आम नागरिक और BLA उसे समझ सकें और समय रहते उचित आपत्ति या सुधार दर्ज करा सकें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें