ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Budget Session 2026: JDU विधायक कोमल सिंह ने अपनी ही सरकार से पूछ लिया तीखा सवाल, सदन में मंत्री श्रेयसी सिंह को देना पड़ा जवाब

Budget Session 2026: Budget Session 2026 के दौरान जेडीयू विधायक कोमल सिंह ने अपनी ही सरकार से स्टेडियम निर्माण को लेकर तीखा सवाल पूछा। सदन में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को जवाब देते हुए स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी।

Budget Session 2026
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Budget Session 2026: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही जारी है। सदन में प्रश्नोत्तरकाल के दौरान गायघाट की जेडीयू विधायक कोमल सिंह ने अपनी सरकार से सवाल पूछ दिया। जिसका जवाब बिहार सरकार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया।


दरअसल, मुजफ्फरपुर के गायघाट से जेडीयू विधायक कोमल सिंह ने स्टेडिम को लेकर सरकार से सवाल पूछा था। विभाग द्वारा दिए गए जवाब से वह संतुष्ट नहीं थी। सदन में प्रश्नोत्तरकाल के दौरान उन्होंने सरकार की मंत्री से पूरक सवाल पूछा और कहा कि वह सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।


उन्होंने कहा कि जो उत्तर उन्हें मिला है वह उससे असंतुष्ट हैं। मुझे उत्तर दिया गया था कि जारंग पंचायत में और अथवारा पंचायत में स्टेडियम निर्मति है वहां पर लेकिन मेरा सवाल है कि जिस स्टेडियम की बात की जा रही है वह स्कूल का फिल्ड है, जहां खेल की कोई व्यवस्था नहीं है। 


कोमल सिंह ने कहा कि किसी तरह की बुनियादी सुविधा भी वहां उपलब्ध नहीं है। उन्होंने मंत्री से मांग की कि वहां उच्चस्तरीय जांच कराकर वहां स्टेडियम निर्माण कराया जाए। जिसके बाद मंत्री श्रेयसी सिंह ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उक्त स्थान पर फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया गया था।


उन्होंने कहा कि जीओ टैगिंग के साथ वहां की फोटो भी उपलब्ध है, अगर विधायक चाहें तो उन्हें वहां का दौरा कराया जा सकता है ताकि उनके सुझाव के अनुसार आगे की कार्यवाई की जा सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें