ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Budget Session 2026: वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने बिहार विधानसभा में पेश किया बजट, 3.47 लाख करोड़ का बजट

Budget Session 2026: बिहार विधानसभा के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है। दूसरी पाली की कार्यवाही के दौरान सरकार की तरफ से बिहार का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसा

Budget Session 2026
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Budget Session 2026: बिहार विधानसभा के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है। दूसरी पाली की कार्यवाही के दौरान सरकार की तरफ से बिहार का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने 3 लाख 47 हजार करोड़ का बजट पेश किया है।


बिहार सरकार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले बजट 3.16 लाख करोड़ से ज्यादा है। वित्त मंत्री ने कहा कि 2025-26 में बिहार की आर्थिक वृद्धि 14.9% रहने का अनुमान है और राज्य ज्ञान, विज्ञान और सम्मान से आगे बढ़ेगा।


वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार सरकार सात निश्चय-3 के माध्यम से राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में ले जाने का प्रयास कर रही है। 2025-26 का बजट 3.47 लाख करोड़ है और 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लघु उद्योग और तेज़ आर्थिक वृद्धि पर भी जोर है।  


बता दें कि इससे पूर्व वित्त मंत्री बीजेंद्र यादव ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की थी। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह सामने आया कि बिहार देश में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य बनकर सामने आया है। आर्थिक मंदी के बावजूद विकास दर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य की विकास दर राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है। बिहार का वर्तमान मूल्य पर आर्थिक विकास दर 13.1 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय आर्थिक विकास दर 9.8 प्रतिशत है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें