ब्रेकिंग
Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बजट सत्र का आज दूसरा दिन, विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा

PATNA : बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल लिए जाएंगे। एक घंटे तक के चलने वाले प्रश्नोत्तर क

बजट सत्र का आज दूसरा दिन, विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल लिए जाएंगे। एक घंटे तक के चलने वाले प्रश्नोत्तर काल में अल्प सूचित प्रश्न और तारांकित सवालों पर सरकार का जवाब आएगा। इसके बाद शून्यकाल की कार्यवाही शुरू होगी। शून्यकाल में सदन के सदस्यों की तरफ से तात्कालिक मुद्दे उठाए जाएंगे। शून्यकाल का आज के बाद दो ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा। 


शिक्षा विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना पर विधानसभा सदस्य मनोज मंजिल, अजीत कुमार सिंह समेत चार अन्य विधायकों की तरफ से सरकार से जवाब मांगा गया है जबकि सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना पर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा, छत्रपति यादव समेत तीन अन्य विधायकों की तरफ से सरकार से जवाब मांगा गया है। उसके बाद विधानसभा के पटल पर अलग-अलग समितियों की रिपोर्ट रखी जाएगी। 


भोजन अवकाश के बाद दोपहर 2 बजे जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी तो सदन में वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सदन में सरकार का बजट रखेंगे। बजट के बाद विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें