ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

बजट पर चर्चा के बाद वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद का जवाब

PATNA: सदन में बजट पर चर्चा के बाद वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इसका जवाब दिया। इससे पूर्व वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने शायराना अंदाज में कुछ शायरी भी सुनायी।

बजट पर चर्चा के बाद वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद का जवाब
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle


PATNA: सदन में बजट पर चर्चा के बाद वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इसका जवाब दिया। इससे पूर्व वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने शायराना अंदाज में कुछ शायरी भी सुनायी। सुना है आज समंदर को बड़ा गुमान आया है....उधर ही ले चलो कश्ती जहां तूफान आया है...जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का...फिर देखना फिजुल है कद आसमान का...विरासत से तय नहीं होगे सियासत के फैसले...उड़ान तय करेगी कि ये आसमान किसका है....



बजट पर तेजस्वी यादव के सवाल और उनकी शायरी पर जवाब देते हुए वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि आपके आइने में जर्जर सड़कें थी, अस्पताल के बेड पर जानवर सोया करते थे, पुलों की जगह चचरी हुआ करती थी। तेजस्वी यादव आंकड़ों का जंजाल पेश कर राज्य के विकास पर संदेह जता रहे हैं। जबकि हकीकत है कि विकासशील बिहार से हम विकसित बिहार की ओर जा रहे हैं। 


तेजस्वी के सवालों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में हो रहे विकास कार्यों से नेता प्रतिपक्ष घबराए हुए है यही कारण है कि ये पिछली बजट की चर्चा कर रहे हैं। हम बकरी चराने वाले, सुअर चराने वाले का सपना नहीं दिखाते। आज हमारी मुनिया साइकिल से स्कूल जा रही हैं।




 पहले बच्चियां पांचवी कक्षा से ज्यादा नहीं पढ़ती थी लेकिन आज बच्चियां इंटर और ग्रेजुएशन कर रही है। यही तो विकास है जो नेता प्रतिपक्ष को नहीं दिख रहा है। बिहार बढ़ेगा तब ही भारत बढ़ेगा और पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में देश और राज्य का जो विकास हो रहा है उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। स्थानीय निकाय और सरकारी नौकरी में बिहार सरकार ने महिलाओं को आरक्षण दिया है। नारी सशक्तीकरण की दिशा में जो बिहार में काम हुए उसे पूरा राज्य अपना रहा है। 



इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें