ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

BJP में बड़े बदलाव की तैयारी, UP चुनाव के बाद दिखेंगे नए प्रयोग

DESK : बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की स्थिति में बैठक हुई थी। इस बैठक में मिशन 2024 के लिए ब्लूप्रिंट तैयार करने पर सहमति बनी थी और अब बीजेपी के अंदर खाने से बड़ी खबर सामने आ रही

BJP में बड़े बदलाव की तैयारी, UP चुनाव के बाद दिखेंगे नए प्रयोग
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की स्थिति में बैठक हुई थी। इस बैठक में मिशन 2024 के लिए ब्लूप्रिंट तैयार करने पर सहमति बनी थी और अब बीजेपी के अंदर खाने से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो आने वाले वक्त में भारतीय जनता पार्टी के अंदर बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। यूपी समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद यह बदलाव दिखेगा। बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव की प्रक्रिया से गुजर सकती है।


राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में योगी आदित्यनाथ का कद पहले से बड़ा होता नजर आया। यही वजह रही कि राष्ट्रीय कार्यसमिति में योगी आदित्यनाथ ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। राजनीतिक प्रस्ताव पेश करने की जिम्मेदारी पार्टी के उसी चेहरे को दी जाती है जिसका राजनीतिक कद बड़ा माना जाता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कार्यसमिति बैठक के बाद जब मीडिया को ब्रीफ कर रही थी तो उनसे इस बाबत भी सवाल किया गया था। तब निर्मला सीतारमण ने सीधे तौर पर कहा था कि वह हमारे सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री हैं और इसीलिए उनको यह जिम्मेदारी दी गई।


हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बीजेपी के अंदर यह बदलाव किस तरीके का होगा। लेकिन इतना तय है कि यूपी चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस साल 2024 में होने वाले आम चुनावों पर होगा। नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से किए गए कामकाज को जनता के बीच रखना। जनता के साथ संगठन के लोगों का कार्यक्रम में बनाना और साथ ही साथ संगठन में बदलाव के जरिए नए चेहरों को नई जवाबदेही देना पार्टी के एजेंडे में शामिल होगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें