ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

मुस्लिम महिला का बुर्का उठाकर चेहरा देखना पड़ा भारी : BJP उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ केस दर्ज

DESK : तेलंगाना की हैदराबाद सीट से ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ रही बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता को वोट देने पहुंची मुस्लिम महिलाओं का बुर्का उठाकर उनका चेहरा देखना भारी पड़ गया। बी

मुस्लिम महिला का बुर्का उठाकर चेहरा देखना पड़ा भारी : BJP उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ केस दर्ज
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : तेलंगाना की हैदराबाद सीट से ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ रही बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता को वोट देने पहुंची मुस्लिम महिलाओं का बुर्का उठाकर उनका चेहरा देखना भारी पड़ गया। बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मालकपेट थाने में केस दर्ज कराया गया है। माधवी लता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह मुस्लिम महिलाओं के पहचान पत्र की जांच कर रही हैं।


इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बीजेपी उम्मीदवार वोट देने आई महिला मतदाताओं से उनका बुर्का हटवाकर उनके चेहरे का मिलान उनके पहचान पत्र से कर रही हैं। इतना ही नहीं, बीजेपी नेता मुस्लिम महिलाओं से उनकी पहचान बताने को भी कह रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ आईपीसी की धारा-171सी, 186, 505(1)(सी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-132 के तहत दर्ज किया गया है।


पूरे मामले पर बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता का कहना है कि उनके द्वारा मुस्लिम महिलाओं से उनकी पहचान वेरिफाइ करने का अनुरोध किया था। और ऐसा करना कोई गलत काम भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह खुद उम्मीदवार हैं और कानूनी तौर पर एक प्रत्याशी को मतदाता के पहचान पत्र की जांच करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी बात को बड़ा मुद्दा बनाना चाहता है तो इसका मतलब है कि वह डरा हुआ है।


बता दें कि चौथे चरण में देश के 10 राज्यों की 96 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। जिसमें हैदराबाद की सीट भी शामिल है। इस सीट से बीजेपी ने माधवी लता को अपना उम्मीदवार बनाकर एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि इस सीट से कांग्रेस के मो. वलीउल्लाह समीर भी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें