ब्रेकिंग
बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?

BJP नेता ने मुसलमानों को टिकट नहीं देने की कही बात, ओवैसी ने बताया शर्मनाक

DESK : दक्षिण भारत की राजनीति में लगातार धार्मिक ध्रुवीकरण आगे बढ़ता दिख रहा है. कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री और बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा के एक विवादित बयान से सियासत गरमा गई

BJP नेता ने मुसलमानों को टिकट नहीं देने की कही बात, ओवैसी ने बताया शर्मनाक
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : दक्षिण भारत की राजनीति में लगातार धार्मिक ध्रुवीकरण आगे बढ़ता दिख रहा है. कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री और बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा के एक विवादित बयान से सियासत गरमा गई है. बीजेपी नेता ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी किसी मुसलमान को टिकट नहीं देगी, हिंदुओं में किसी भी जाति का हो, बीजेपी उसे टिकट दे देगी लेकिन मुसलमानों को नहीं.


कर्नाटक के येदुरप्पा सरकार के मंत्री की तरफ से आया यह बयान विवाद का नया कारण बन गया है. बीजेपी नेता के इस बयान पर एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने नाराजगी जाहिर की है. ओवैसी ने बीजेपी नेता के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा है कि यह एक घृणित और शर्मनाक बयान है. ऐसी विचारधारा के लिए भारत के संविधान में कोई जगह नहीं है क्योंकि भारतीय संविधान स्वतंत्रता बंधुत्व समानता और न्याय के बारे में बात करती है. ओवैसी ने बीजेपी नेता के बयान को भारतीय जनता पार्टी का असल चेहरा बताया है.


दरअसल कर्नाटक के बेलगावी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है. बेलगावी में हिंदुत्व राजनीति के केंद्र में है और इसी को लेकर बीजेपी के नेता ने यह विवादित बयान दिया था. अब मंत्री ईश्वरप्पा के इस बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है. हालांकि अब तक बीजेपी ने इस बयान को लेकर अधिकारिक तौर पर स्थिति स्पष्ट नहीं की है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें