ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारBihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशबिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारBihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश

BJP ने विपक्ष में बैठते ही दिखाया तेवर, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सदन में सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

PATNA : बिहार में विपक्षी पार्टी बन चुकी बीजेपी अब सरकार को घेरने के लिए लगातार आक्रामक रुख अपना रही है. आज बिहार विधानसभा में नए स्पीकर का चुनाव था और नए स्पीकर अवध बिहारी चौ

BJP ने विपक्ष में बैठते ही दिखाया तेवर, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सदन में सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में विपक्षी पार्टी बन चुकी बीजेपी अब सरकार को घेरने के लिए लगातार आक्रामक रुख अपना रही है. आज बिहार विधानसभा में नए स्पीकर का चुनाव था और नए स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के आसन पर बैठने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को जब सदन में पहली बार मौका मिला तो वह सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूके. 



विजय कुमार सिन्हा ने सरकार को खूब आईना दिखाया. स्पीकर के आसन पर रहते हुए सरकार की तरफ से उन पर कैसे दबाव बनाया गया कैसे सदन के अंदर खेल खेलने की कोशिश हुई इन तमाम बातों पर विजय सिन्हा ने आज सदन में अपनी बात रखी. हालांकि इस दौरान सत्तापक्ष के विधायक ठोकाठोकी भी करते रहे, लेकिन विजय कुमार सिन्हा नहीं रुके. विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा की समितियों की रिपोर्ट सदन में करने की मांग की, जिनमें भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर जानकारी दी गई है. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर समितियों की रिपोर्ट दबा रही है.



नेता प्रतिपक्ष ने नए स्पीकर अवध बिहारी चौधरी से कहा कि आप ये सुनिश्चित करें कि विधायिका की गरिमा कैसे बढ़े। मैं चाहता हूं कि जिस आसन पर आप बैठे हैं, उसे आप प्रभावित करें। बिहार जो अपराध और भ्रष्टाचार से कलंकित हुआ है, उसे आप मुक्त दिलाएं। सदन में एक नया वातावरण बनाएं यही आपसे विनती है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें