ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

उम्मीद से ज्यादा सदस्य बनाए जाने पर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व गदगद, हंसराज अहीर ने पटना पहुंचकर की सदस्यता अभियान की समीक्षा

PATNA: इन दिनों सभी पार्टियां सदस्यता अभियान जोर शोर से चला रही हैं. बीजेपी ने भी नए सदस्यों को पार्टी में जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चला रखा है. इसी सिलसिले में बीजे

उम्मीद से ज्यादा सदस्य बनाए जाने पर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व गदगद, हंसराज अहीर ने पटना पहुंचकर की सदस्यता अभियान की समीक्षा
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA: इन दिनों सभी पार्टियां सदस्यता अभियान जोर शोर से चला रही हैं. बीजेपी ने भी नए सदस्यों को पार्टी में जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चला रखा है. इसी सिलसिले में बीजेपी नेता हंसराज अहीर पटना पहुंचे और पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की. जानकारी की मानें तो बीजेपी ने तय सीमा से ज्यादा सदस्यों को अपने साथ जोड़ा है, ऐसे में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व गदगद है. इसी अभियान के सिलसिले में पटना पहुंचे बीजेपी नेता हंसराज अहिर ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने टारगेट से ज्यादा सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ा है. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत कुल 27 लाख सदस्य बनाए गए हैं. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि कश्मीर पर उनके नेताओं के दिए बयान से उनकी मानसिकता दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव पहले पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वालों को जनता ने आईना दिखा दिया है.    
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें