ब्रेकिंग
गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलगयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल

भूपेंद्र यादव बोले-हमें नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा, उनके नेतृत्व में ही बिहार में लडेंगे चुनाव, समय पर होना चाहिये विधानसभा इलेक्शन

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान द्वारा लगाये जा रहे आरोपों को बीजेपी ने खारिज कर दिया है. बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र

भूपेंद्र यादव बोले-हमें नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा, उनके नेतृत्व में ही बिहार में लडेंगे चुनाव, समय पर होना चाहिये विधानसभा इलेक्शन
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान द्वारा लगाये जा रहे आरोपों को बीजेपी ने खारिज कर दिया है. बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने फिर से कहा है कि उनकी पार्टी को नीतीश कुमार के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है. बिहार का विधानसभा चुनाव नीतीश के नेतृत्व में ही लडा जायेगा. भूपेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी तय समय पर विधानसभा चुनाव कराने की पक्षधर है. 


बीजेपी गठबंधन धर्म निभायेगी

बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने एक अंग्रेजी अखबार को दिये गये इंटरव्यू में कहा है कि एनडीए में ये पहले ही फैसला हो चुकी है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा जायेगा. बीजेपी गठबंधन धर्म को निभाना जानती है. लिहाजा अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा. भूपेंद्र यादव ने कहा है कि बीजेपी को नीतीश कुमार की काबिलियत पर पूरा भरोसा है. 


बीजेपी बोली-नीतीश के काम से गदगद है जनता

भूपेंद्र यादव ने अपने इंटरव्यू में नीतीश कुमार पर कोरोना से लेकर बाढ से निपटने में लापरवाही के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. बिहार बीजेपी के प्रभारी ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी का नीतीश कुमार ने बड़ी कुशलता से सामना किया है. बिहार में देश के कई राज्यों से बेहतर काम हुआ है. तभी बिहार कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में देश में आंठवे स्थान पर है. 

भूपेंद्र यादव ने कहा कि कोरोना के समय नीतीश कुमार के घर मे बैठ जाने का आरोप लगाने वाले बिहार में बेहतर काम होते देख परेशान हैं. नीतीश कुमार पर आरोप लगाने वाले नेता खुद बिहार से गायब थे. ऐसे लोग आरोप लगायेंगे ही. जबकि नीतीश कुमार लगातार बिहार में कोरोना के खिलाफ जंग की अगुआई कर रहे थे. प्रवासी मजदूरों के लिए भी नीतीश कुमार और उनकी सरकार ने बेहतरीन काम किया. 

बिहार बीजेपी के प्रभारी ने कहा कि कोरोना से लेकर बाढ़ जैसी मुसीबत के दौरान नीतीश कुमार ने काफी बेहतर काम किया है. भूपेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने खुद बिहार के लोगों से फीडबैक लिया है. जमीनी हकीकत ये है कि बिहार के लोग राज्य सरकार के काम से बेहद खुश हैं. कोरोना के दौरान बिहार लौटने वाले प्रवासी मजदूर भी खुश हैं क्योंकि राज्य और केंद्र सरकार मिल कर उन्हें काम उपलब्ध करा रही है. 

समय पर हों बिहार विधानसभा चुनाव

भूपेंद्र यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ये मानती है कि लोकतंत्र को मजबूत  बनाये रखने के लिए समय पर चुनाव कराना जरूरी है. चुनाव टालने की मांग करने वाले विपक्षी दल हार के डर से बौखला गये हैं. बिहार में चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने राय मांगी थी और बीजेपी ने अपना पक्ष रख दिया है. हम समय पर चुनाव कराने के पक्षधर हैं. चुनाव आयोग कोरोना को लेकर सारे एहतियात बरत रहा है और किसी को खतरे में डालने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें