ब्रेकिंग
फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

BJP की लिस्ट को लेकर अटका कैबिनेट विस्तार, संजय जायसवाल मंत्रियों का नाम फाइनल करने दिल्ली गए

PATNA : रविवार की शाम बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात में कैबिनेट विस्तार पर सहमति बन गई थी. सहमति बनने के बाद ही बीजेपी

BJP की लिस्ट को लेकर अटका कैबिनेट विस्तार, संजय जायसवाल मंत्रियों का नाम फाइनल करने दिल्ली गए
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : रविवार की शाम बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात में कैबिनेट विस्तार पर सहमति बन गई थी. सहमति बनने के बाद ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम आवास से निकलते हुए कहा था कि मीडिया को जल्द ही कैबिनेट विस्तार के बारे में सूचना दे दी जाएगी. सोमवार को बिहार के सियासी गलियारे में अचानक से यह खबर आने लगी कि मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है, लेकिन शाम ढलते-ढलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद साफ कर दिया कि कैबिनेट विस्तार का वक्त अभी तय नहीं हुआ है. हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि कैबिनेट विस्तार जल्द हो जाएगा.

मंत्रियों के नामों पर पेंच

बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों की माने तो भाजपा कोटे के मंत्रियों के नामों में पेंच फंसने के कारण कैबिनेट विस्तार मंगलवार को नहीं हो सका. कुछ नामों को लेकर पेंच ऐसा फंसा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल को सोमवार की शाम दिल्ली रवाना होना पड़ा. दिल्ली में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से डॉक्टर संजय जायसवाल मुलाकात करेंगे और इसी के बाद अंतिम तौर पर बीजेपी मंत्रियों की लिस्ट फाइनल की जाएगी. संजय जायसवाल को जैसे ही केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से हरी झंडी मिलेगी नीतीश कैबिनेट के विस्तार का वक्त फाइनल हो जाएगा. सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर राजभवन को सूचना दी जाएगी और उसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में अधिकारिक तौर पर एलान होगा. 


सूत्रों की माने तो बीजेपी के मंत्रियों की सूची में कुछ नामों पर पेंच फंस गया. सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय समीकरण का ध्यान रखते हुए कुछ नामों पर आपत्ति हुई. जिसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली रवाना हो गए. सूत्र बता रहे हैं कि संजय जयसवाल आज ही दिल्ली से पटना वापस आ सकते हैं. केंद्रीय नेतृत्व जैसे ही सूची को अंतिम तौर पर मंजूरी देगा वैसे ही कैबिनेट विस्तार के लिए कवायद शुरू हो जाएगी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें