ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बीजेपी के खेला में फंसे हैं चिराग, नीतीश के मंत्री बोले- कुढ़नी में नहीं गलेगी उनकी दाल

SASARAM: बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद अब सभी दलों की नजर मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर है। आगामी 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर

बीजेपी के खेला में फंसे हैं चिराग, नीतीश के मंत्री बोले- कुढ़नी में नहीं गलेगी उनकी दाल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SASARAM: बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद अब सभी दलों की नजर मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर है। आगामी 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इसको लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रोहतास पहुंचे जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा किया है। कुढ़नी उपचुनाव में चिराग पासवान के बीजेपी का समर्थन करने के ऐलान पर मंत्री ने कहा है कि चिराग पासवान बीजेपी के खेल में फंसे हुए हैं, कुढ़नी में उनकी दाल नहीं गलने वाली है।


दरअसल, बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी गुरुवार को रोहतास के 50वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सासाराम पहुंचे थे। गोपालगंज में महागठबंधन को मिली शिकस्त पर उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव से ही चिराग पासवान बीजेपी के खेल-बेल में फंसे हुए हैं। चिराग पासवान का बीजेपी को समर्थन करना कोई नई बात नहीं है। इससे महागठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।


उन्होंने कहा कि मोकामा की तरह कुढ़नी में भी चिराग पासवान की दाल गलने वाली नहीं है और महागठबंधन कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भी शानदार जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के समर्थन या उनके विरोध से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। कुढ़नी सीट महागठबंधन के खाते में आएगी, यह तय है। बता दें कि आरजेडी विधायक अनिल सहनी की विधानसभा सदस्यता खत्म होने के बाद कुढ़नी की सीट खाली हुई है। फिलहाल किसी भी दल ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, हालांकि सभी दल जीत के दावे जरूर कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें