ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

बिहार विधानसभा में तेजस्वी के साथ अलग अंदाज़ में दिखे अमर पासवान

PATNA: जातीय जनगणना को लेकर 72 घंटे का अल्टीमेटम सरकार को देने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने वाले हैं। इससे पहल

बिहार विधानसभा में तेजस्वी के साथ अलग अंदाज़ में दिखे अमर पासवान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: जातीय जनगणना को लेकर 72 घंटे का अल्टीमेटम सरकार को देने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने वाले हैं। इससे पहले तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा पहुंचे। उनके साथ बोचहां उपचुनाव में आरजेडी को जीत दिलाने वाले अमर पासवान भी मजूद रहे। इस दौरान अमर पासवान धोती और कुर्ता में दिखे। 


बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय सिन्हा ने अमर पासवान को विधायक पद की सदस्य्ता दिलाई। इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे। आपको बता दें कि मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान ने बोचहां उपचुनाव में आरजेडी को जीत दिलाई थी। 


बता दें कि तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से मिलने वाले हैं और जातीय जनगणना के मुद्दे पर बातचीत कर अपना अल्टीमेटम सौपेंगे। मुख्यमंत्री की तरफ से मिलने का समय भी दिया गया है। जातीय जनगणना को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। बीते मंगलवार को तेजस्वी यादव जातीय जनगणना को लेकर आर-पार के मूड में दिखे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 72 घंटे के भीतर मुझे मिलने का वक्त दें और जातीय जनगणना पर अपना रूख साफ करें। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें