ब्रेकिंग
बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका

विधानसभा में प्रस्ताव रखने को खड़े हुए तेजस्वी, सत्तापक्ष के विधायकों ने कर दिया हंगामा

PATNA : विधानसभा में मानसून सत्र की कार्यवाही के दूसरे दिन आज नेता प्रतिपक्ष प्रस्ताव रखने के लिए सदन में खड़े हुए. शून्यकाल की कार्यवाही शुरू होने के पहले नेता प्रतिपक्ष ने व

विधानसभा में प्रस्ताव रखने को खड़े हुए तेजस्वी, सत्तापक्ष के विधायकों ने कर दिया हंगामा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विधानसभा में मानसून सत्र की कार्यवाही के दूसरे दिन आज नेता प्रतिपक्ष प्रस्ताव रखने के लिए सदन में खड़े हुए. शून्यकाल की कार्यवाही शुरू होने के पहले नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष से इसकी इजाजत मांगी. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने प्रस्ताव रखने की इजाजत तो नहीं दी. लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि नेता प्रतिपक्ष अपनी बात संक्षेप में रख सकते हैं. 


विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति मिलने के बाद तेजस्वी यादव जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए. सत्ता पक्ष के विधायक भी उठ खड़े हुए. तेजस्वी यादव ने 23 मार्च को बजट सत्र के दौरान विधायकों की पिटाई का मसला उठाया लेकिन सत्ता पक्ष के विधायकों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया. 


सत्ता पक्ष के विधायकों ने जब शोर शराबा शुरू किया तो विपक्ष के विधायक भी उठ खड़े हुए. स्थिति एक बार से सदन में बिगड़ती नजर आई. लेकिन विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सब को शांत कराया. इसके बाद विजय कुमार चौधरी ने सत्तापक्ष के विधायकों को बताते हुए कहा कि सदन में सब को बोलने का अधिकार है और इस तरह से शोर-शराबा ठीक नहीं.


विधानसभा अध्यक्ष ने 23 मार्च को हुई सदन में घटना को लेकर का कि उस दिन जो कुछ हुआ, वह वाकई एक काला अध्याय था. सदन में ऐसा नहीं होना चाहिए.  लोकतंत्र और विधायक प्रणाली के लिए यह ठीक नहीं है. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पहले भी कई मामलों में विधानसभा के सदस्यों के ऊपर कार्यवाही होती रही है. लेकिन उस दिन ऐसा नहीं किया गया.


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आसन का सम्मान होना चाहिए. अपमान से ना तो सत्ता पक्ष चल सकता है और ना ही विपक्ष. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि संसदीय जीवन में इस तरह की घटना मैंने नहीं देखी. ऐसी घटना भविष्य में ना हो इसकी भी पहल होनी चाहिए. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें