ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

सरकार पर हमला: लालू ने कहा... गंगा मैया की गोद में लाशों का अम्बार, तेजस्वी बोले... जिंदगी के साथ खिलवाड़ हो रहा

PATNA : गंगा नदी में लाशों के मिलने का सिलसिला जारी है. बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा में लाशों का अम्बार देखा जा रहा है. इस घटना को लेकर राजनितिक पार्टियां सरकार को निशाना ब

सरकार पर हमला: लालू ने कहा... गंगा मैया की गोद में लाशों का अम्बार, तेजस्वी बोले... जिंदगी के साथ खिलवाड़ हो रहा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : गंगा नदी में लाशों के मिलने का सिलसिला जारी है. बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा में लाशों का अम्बार देखा जा रहा है. इस घटना को लेकर राजनितिक पार्टियां सरकार को निशाना बना रही हैं. बिहार में भी आरजेडी लगातार नीतीश सरकार पर हमलवार है. शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर लिखा कि गंगा मैया की गोद में लाशों का अम्बार लगना बेहद चिंताजनक, दर्दनाक और शर्मनाक है.


ट्विटर के माध्यम से सरकार पर हमला बोलते हुए लालू ने लिखा कि "गंगा मैया की गोद में लाशों का अम्बार लगना बेहद चिंताजनक, दर्दनाक और शर्मनाक है. किसकी लापरवाही से यह सब हो रहा है? यूपी-बिहार के बेटों अपनी जीवनदायिनी गंगा माँ को बचाओ।"


उधर तेजस्वी यादव ने बिहार में कोरोना की टेस्टिंग पर सवाल उठया और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि "आदरणीय नीतीश जी,  बिहार की जनता आपकी सरकारी कारिस्तानियों से अनभिज्ञ नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की सारी रिपोर्ट्स आख़िर आपके दावों के विपरीत क्यों होती है? आँकड़ो का फ़र्ज़ीवाडा कर कृपया राज्यवासियों की ज़िंदगी के साथ खिलवाड़ करना बंद करिए।"


तेजस्वी ने आगे लिखा कि "WHO व ICMR मानक के अनुसार RT-PCR टेस्ट कोरोना जाँच का Gold Standard है और उसे कुल जाँच का 70% होना चाहिये। लेकिन बिहार में नीतीश सरकार ठीक इसके विपरीत मात्र 25-30% RT-PCR जाँच कर रही है। इससे भी आश्चर्यजनक तथ्य ये है कि पिछले माह की तुलना में 41% कटौती की है जबकि +ve rate 20% है।"


दरअसल तेजस्वी ने एक मीडिया रिपोर्ट को साझा किया है. जिसमें ये कहा गया है कि बिहार में आरटी-पीसीआर टेस्ट में 40% की गिरावट हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने 1 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच औसतन 34 हजार 174 टेस्ट प्रतिदिन किये गए. जबकि इस महीने 1 मई से 10 मई के बीच रोजाना औसतन 20 हजार 200 टेस्ट ही आरटी-पीसीआर के माध्यम से किये गए. केंद्र सरकार के आंकड़े के मुताबिक बिहार में एंटीजन टेस्ट की संख्या में पिछले महीने की तुलना इस महीने शुरू के दस दिनों में तक़रीबन 22% की वृद्धि हुई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें