ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना

Budget 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय बजट 2026 की आलोचना की, युवाओं और किसानों के लिए राहत न देने का आरोप लगाया, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे प्रगतिशील और विकासोन्मुखी बताया।

Budget 2026
केंद्रीय बजट से निराशा
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Budget 2026: कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के पास रोजगार नहीं है और किसान भी परेशान हैं। 


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "युवाओं के पास रोजगार नहीं। मैन्युफैक्चरिंग गिर रही है। निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। घरेलू बचत तेजी से घट रही है। किसान परेशान हैं। आने वाले ग्लोबल झटके-इन सबको नजरअंदाज किया गया। यह बजट सुधार करने से इनकार करता है और भारत के असली संकटों से अनजान है।"


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बजट को लेकर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास आइडिया खत्म हो गए हैं। बजट भारत की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का समाधान नहीं करता। इसमें कोई पॉलिसी विजन या राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है, और न ही वास्तविक समाधान या नीति के लिए कोई स्पष्ट दिशा दिखाई देती है।


वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में FY27 के लिए कैपेक्स लक्ष्य बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने और टियर-2 व टियर-3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह बजट वैश्विक अनिश्चितताओं, व्यापारिक टकराव, अमेरिकी टैरिफ और निर्यात मंदी के समय में पेश किया गया है।


बजट को लेकर विपक्ष जहां इसे देश की वास्तविक समस्याओं से अलग और निराशाजनक मान रहा है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक और प्रगतिशील करार दिया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें