ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को बताया ‘विष वृक्ष’, 20 साल के कार्यकाल की खोल दी पोल

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार के 20 साल के शासन को "विष वृक्ष" करार देते हुए बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने नई सोच और विज़न वाली सरकार की मांग की।

Bihar Politics
प्रतिकात्मक
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पक्ष और विपक्ष जनता के सामने एक-दूसरे की पोल खोलने में लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए एनडीए सरकार के पिछले 20 साल के कार्यकाल की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने बिहार की एनडीए सरकार को विष वृक्ष बताया है।


दरअसल, बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं और बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घरने की कोशिश में लगा रहता है। खासकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एनडीए सरकार को हर मुद्दे पर विफल बताकर अक्सर सरकार की बखिया उधेड़ते रहते हैं। एक बार फिर तेजस्वी ने एनडीए सरकार के 20 साल के कार्यकाल को लेकर हमला बोला है।


तेजस्वी ने एक्स पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “20 वर्ष से बिहार में बेरोजगारी, पलायन, गरीबी, महंगाई, पेपरलीक, घूसखोरी, भ्रष्टाचार, हत्या, बलात्कार, जातिवाद, संप्रदायवाद इत्यादि का विष फैलाने वाली NDA सरकार के 20 बरस के विष वृक्ष को उखाड़ कर प्रदेश में नौकरी-रोजगार, उद्योग-धंधे, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तथा नए विजन और नई सोच के साथ बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य व विधि व्यवस्था एवं प्रदान करने वाली नई सरकार लाने का वक़्त है”।


पोस्ट के साथ तेजस्वी ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें 20 साल के विष वृक्ष को दिखाया गया है। सूख चुके इस विष वृक्ष की टहनियों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठा दिखाया गया है। जिसमें पीएम मोदी सीएम नीतीश कुमार से पूछ रहे हैं कि “आप आम काट कर खाते हैं या चूस कर”। सूखा हुआ विष वृक्ष बेरोजगारी, पलायन, गरीबी, महंगाई, पेपरलीक, घूसखोरी, भ्रष्टाचार, हत्या, बलात्कार, जातिवाद, संप्रदायवाद इत्यादि का विष फैला रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें