ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Politics: ‘निषाद आरक्षण के अलावा NDA के पास कोई उपाय नहीं’ मछुआरा आयोग के गठन को मुकेश सहनी ने बताया 'लॉलीपॉप'

Bihar Politics: बिहार सरकार के चुनाव के कुछ महीने पहले मछुआरा आयोग के गठन को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने इसे लॉलीपॉप बताया। उन्ह

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार सरकार के चुनाव के कुछ महीने पहले मछुआरा आयोग के गठन को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने इसे लॉलीपॉप बताया। उन्होंने कहा कि सरकार मछुआरा आयोग का गठन कर सिर्फ दिखावे की रणनीति कर रही है।


पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि अब कुछ ही महीनों के बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उससे ठीक पहले मछुआरा आयोग का गठन सिर्फ आईवॉश है और कुछ भी नहीं है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि इतने दिन से नीतीश कुमार की सरकार है, अब तक इन्हें इस आयोग के गठन की याद क्यों नहीं आई।


उन्होंने कहा कि एनडीए के पास निषाद समाज का कोई वोट नहीं है। निषादों का वोट लेने के फिराक में ये एक बार फिर जुट गए हैं, लेकिन इस बार आसान नहीं है। एनडीए की वादाखिलाफी से निषाद समाज नाराज बैठा हुआ है और उससे वादाखिलाफी को लेकर बदला लेने के मूड में है। 


उन्होंने भाजपा और एनडीए को नसीहत देते हुए कहा कि अगर निषाद का वोट लेना है तो वह अन्य राज्यों की तरह यहां भी निषाद को आरक्षण देने का काम करे। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद एकजुट हैं और उनका लक्ष्य एनडीए को हराना है। इस बार बिना आरक्षण के कोई निषाद एनडीए की ओर जाने वाला नहीं है।




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें