ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Politics: ‘दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने का काम कर रही पुलिस’ समस्तीपुर में गरजे मुकेश सहनी

Bihar Politics: समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल को एक सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मंगलवार को समस्तीपुर

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल को एक सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मंगलवार को समस्तीपुर पहुंचे और धरना और प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। हजारों लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।


इस मौके पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि 25 तारीख को गैंगरेप हुआ था। तीन लोगों ने गलत किया था। उसके अगले दिन 26 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। केस दर्ज कराने के लिए भी बहुत परेशानी हुई थी। उस समय कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, पर जब वीआईपी ने सड़क पर उतरने की घोषणा की, तब कल एक आरोपी ने आत्मसमर्पण किया। यह पहले भी हो सकता था।


उन्होंने कहा कि आरोपी को बचाने के लिए पुलिस ने रिश्वत ली है। उन्होंने कहा कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज जब धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम हुआ, तो एसपी छुट्टी पर चले गए। सहनी ने कहा कि यह स्थिति सिर्फ एक जिले की नहीं है। पूरे बिहार का यही हाल है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में महाजंगलराज है। 


उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाषण खूब देती है, लेकिन हकीकत है कि कुकर्मों के आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पीड़िता को न्याय नहीं मिला, तो हम सड़क पर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को बदलने का समय आ गया है। जब महागठबंधन की सरकार बनेगी, तो ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें