ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar Politics: ‘अपनी महत्वाकांक्षा को कंट्रोल में रखें RJD चीफ’ लालू ने बताई औकात तो कांग्रेस ने भी धो डाला, कहा- अंबानी की शादी में जाने वाले क्या बोलेंगे?

KHAGARIA: इंडी गठबंधन के नेतृत्व को लेकर विपक्षी खेमें में संग्राम छिड़ गया है। एक तरफ जहां आरजेडी चीफ लालू प्रसाद गठबंधन का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (m

Bihar Politics: ‘अपनी महत्वाकांक्षा को कंट्रोल में रखें RJD चीफ’ लालू ने बताई औकात तो कांग्रेस ने भी धो डाला, कहा- अंबानी की शादी में जाने वाले क्या बोलेंगे?
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KHAGARIA: इंडी गठबंधन के नेतृत्व को लेकर विपक्षी खेमें में संग्राम छिड़ गया है। एक तरफ जहां आरजेडी चीफ लालू प्रसाद गठबंधन का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (mamata banerjee) को सौंपने की वकालत कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इसके लिए किसी भी हाल में तैयार नहीं है। लालू प्रसाद (Lalu prasad) ने कांग्रेस को उसकी औकात क्या बताई, कांग्रेस ने भी उन्हें धो डाला।


दरअसल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने I.N.D.I गठबंधन की कमान अपने हाथ में लेने का दावा क्या किया, गठबंधन में दरार पड़ गई। कांग्रेस (CONGRESS) ने स्पष्ट तौर पर ममता बनर्जी के नेतृत्व को नकार दिया और उनके दावे पर आपत्ति जताई हालांकि आरजेडी ने कांग्रेस को उसकी असली औकात बता दिया है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस के कहने से कुछ नहीं होगा।


गठबंधन की कमान ममता बनर्जी को देने के सवाल पर कांग्रेस द्वारा जताई जा रही आपत्ति को लालू प्रसाद ने सिरे सा खारिज कर दिया है और कहा है कि उसके कहने से कुछ नहीं होने वाला है। लालू ने कहा कि I.N.D.I गठबंधन की कमान ममता बनर्जी को दे देना चाहिए। कांग्रेस की आपत्ति पर लालू प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के आपत्ति जताने से कुछ नहीं होगा, कमान ममता को दो। लालू के इस बयान के बाद कांग्रेस ने भी स्पस्ट तौर पर कह दिया है कि सिर्फ एक राज्य में मजबूत होकर लालू और आरजेडी कांग्रेस के बारे में फैसला नहीं कर सकते हैं।


बिहार कांग्रेस प्रभारी शाहनवाज आलम ने लालू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी एक अखिल भारतीय पार्टी है। जो लोग इस तरह का दावा कर रहे हैं कि बिहार, यूपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में कांग्रेस का वजूद नहीं है, वह पूरी तरह से बेतूका है। देश में इतने राज्य है, अगर आप सिर्फ एक राज्य में मजबूत हैं तो उसके आधार पर आप दूसरे दल पर सवाल खड़ा नहीं सकते।


उन्होंने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले दिनों देश के एक बड़े पूंजीपति के घर में शादी हुई थी, तो जो-जो लोग उस शादी में गए थे वही लोग उनपर सवाल उठा रहे हैं जो उस शादी में नहीं गए थे। यह चिंता का विषय बहुत नहीं है, सभी चीजे मिल बैठकर तय हो जाएंगी। जो अखिल भारतीय पार्टी है, वह कांग्रेस ही है। देश को जोड़ने के लिए राहुल गांधी ने पूरे भारत में यात्रा की है। गांधी परिवार को पूरे देश में लोगों की स्वीकृति है। किसी-किसी की कुछ महत्वाकांक्षा होती है, लेकिन उसे कंट्रोल में रखने की जरूरत है। फर्स्ट बिहार के लिए खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट..



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें