ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Rjd vs BJP AI animation politic: बिहार की सियासत में अब कार्टून नहीं, एआई एनिमेशन से हो रहा वार-पलटवार!

Rjd vs BJP AI animation politic: व्यंग्य करने के पुराने तरीके छोड़, अब नेता एक-दूसरे पर AI जनरेटेड एनिमेशन के ज़रिए हमले कर रहे हैं। राजद और भाजपा दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ एनिमेशन वीडियो रिलीज़ कर राजनीति को डिजिटल मोड़ दे दिया है।

AI राजनीति, बिहार राजनीति, Rajd vs BJP, AI animation politics, Nitish Modi animation, ठग्गू के जुमले, गैंग्स ऑफ घोटालाबाज, Bihar Political Satire, Narendra Modi rap AI, AI video RJD BJP, Political att
बिहार की राजनीति अब हाईटेक हो चुकी है
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rjd vs BJP AI animation politic: डिजिटल दौर में बिहार की राजनीति ने नया मोड़ ले लिया है। पहले जहां राजनीतिक तंज कार्टून, बैनर और पोस्टरों के ज़रिए लिए जाते थे, अब उसकी जगह ले ली है AI जनरेटेड एनिमेशन ने। बिहार की सियासत में अब व्यंग्य और विरोध के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का जमकर इस्तेमाल हो रहा है।


राजद का हमला: ‘ठग्गू के जुमले’ में PM और CM पर तंज

हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एक AI-जनरेटेड एनिमेटेड वीडियो जारी किया है, जिसका टाइटल है ‘ठग्गू के जुमले’। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया गया है। वीडियो में पीएम मोदी को गिटार बजाते और नीतीश कुमार को नाचते हुए दिखाया गया है। बैकग्राउंड में रैप म्यूजिक चलता है, जिसके बोल हैं कि करूं नहीं बस बोलूं... चुनाव में बिहार को ठगने आता रहूं,भोली-भाली जनता पर नजर ठग्गू के जुमले में बनाता रहूं." वीडियो में यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि एनडीए नेताओं की राजनीति वादों और जुमलों पर आधारित है, जो हर चुनाव में जनता को भ्रमित करती है और फिर भूल जाती है।


बीजेपी ने की थी शुरुआत: ‘गैंग्स ऑफ घोटालाबाज’

AI वार की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने की थी। कुछ समय पहले बीजेपी ने ‘गैंग्स ऑफ घोटालाबाज’ नामक एक एआई वीडियो जारी किया था, जिसमें लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर पुराने भ्रष्टाचार के मामलों (चारा घोटाला, भूमि घोटाला आदि) को लेकर तीखा हमला किया गया था। उस एनिमेटेड गीत में लालू परिवार को घोटालेबाज गैंग के तौर पर पेश किया गया था। वीडियो को एक्स (Twitter) पर बिहार बीजेपी ने शेयर किया था।


अब AI बना राजनीतिक हथियार

बिहार की राजनीति में अब AI एनिमेशन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक रणनीतिक राजनीतिक हथियार बन चुका है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर व्यंग्य करने और जनमानस को प्रभावित करने के लिए इस नई तकनीक का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें