ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बिहार पंचायत चुनाव रिजल्‍ट: पूर्वी चंपारण में पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक के दो रिश्‍तेदार जीते, आ रहे चौंकाने वाले नतीजे

PATNA : बिहार पंचायत चुनाव के नौवें चरण में पड़े वोटों की आज गिनती हो रही है. जिसमें नौवें चरण के नतीजे लगातार आते जा रहे हैं. अभी तक जिला परिषद सदस्‍य मुखिया पंचायत समिति सदस्

बिहार पंचायत चुनाव रिजल्‍ट: पूर्वी चंपारण में पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक के दो रिश्‍तेदार जीते, आ रहे चौंकाने वाले नतीजे
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार पंचायत चुनाव के नौवें चरण में पड़े वोटों की आज गिनती हो रही है. जिसमें नौवें चरण के नतीजे लगातार आते जा रहे हैं. अभी तक जिला परिषद सदस्‍य मुखिया पंचायत समिति सदस्‍य वार्ड सदस्‍य सरपंच और पंच के पदों के लिए जारी मतगणना में कई चौंकाने वाले नतीजे आ रहे हैं.


बता दें कई सिटिंग प्रत्‍याशी हार गए हैं. वहीं पूर्वी चंपारण में पूर्व मंत्री अवधेश कुशवाहा की भावज संध्या तराना ने मुखिया का चुनाव जीत लिया है. आज की मतगणना में जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच और पंच के पदों के लिए मैदान में कुल 97,878 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा. मतगणना के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं. 


वहीं मधेपुरा के उदाकिशुनगंज की मधुबन पंचायत से जनता दल यूनाइटेड विधायक निरंजन मेहता की पत्नी निवर्तमान मुखिया कुमुद कुमारी मुखिया पद हार गई. वहां पूजा कुमारी मुखिया निर्वाचित हुईं. साथ ही बांका जिला के प्रखंड चांदन की पूर्वी कटासरा पंचायत से अनिता देवी ने मुखिया पद जीती. वहीं पश्चिमी कटसारा से मरियम देवी, उत्तरी कसवा से इंद्रदेव यादव और दक्षिणी कसवा से गायत्री देवी की मुखिया चुनाव में जीत हासिल की.


औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य का परिणाम में जिला परिषद क्षेत्र संख्या - 03 से चंदा परवीन की जीत हुई. बता दें उन्‍होंने चिंता मणि देवी को हराया. पश्चिम चंपारण की बैरिया उतरी पटजिरवा पंचायत से अख्तरी बेगम मुखिया बनीं. समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड की कलौजर पंचायत से सुनील पासवान ने जीते हासिल की.


पूर्वी चंपारण के अरेराज ममरखा भैया टोला से पंचायत समिति सदस्य पद पर पूर्व विधायक राजू तिवारी की भाभी रमावती देवी की जीत हुई. बता दें वे कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला की पुत्रवधू भी हैं. वहीं सहरसा के महिषि प्रखंड से मुखिया पद के विजेता - तेलवा पश्चिम: अर्चना कुमारी, तेलवा पूर्वी: मो. नुरुल्लाह. बक्सर की गायघाट पंचायत से हरेंद्र प्रसाद सिंह रहे. गया के परैया प्रखंड की परैया खुर्द पंचायत से दूसरी बार मुखिया बने सुनील कुमार. 





टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें