ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

Bihar News: तेजस्वी यादव पूरे खानदान का पगड़ी उतार दें तो भी बिहार की सत्ता नहीं मिलेगी, बोले मंत्री संतोष सिंह..मुंगेरीलाल का सपना देख रहे नेता प्रतिपक्ष

KAIMUR: 4 बिहार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर एनडीए ने अपार जीत हासिल की है। वही महागठबंधन की करारी हार हुई है। इसे लेकर बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने तेजस्वी यादव पर जोर

Bihar News: तेजस्वी यादव पूरे खानदान का पगड़ी उतार दें तो भी बिहार की सत्ता नहीं मिलेगी, बोले मंत्री संतोष सिंह..मुंगेरीलाल का सपना देख रहे नेता प्रतिपक्ष
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KAIMUR: 4 बिहार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर एनडीए ने अपार जीत हासिल की है। वही महागठबंधन की करारी हार हुई है। इसे लेकर बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। मंत्री ने कहा है कि अगर तेजस्वी यादव पूरे खानदान का पगड़ी उतार कर जनता के बीच रख दें, तब भी उन्हें बिहार की सत्ता नहीं मिलेगी। 


मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव ने रामगढ़ चुनाव प्रचार के दौरान अपना पगड़ी उतार दिया था, लेकिन बिहार में ऐसा करने से उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खुश है।


मंत्री संतोष सिंह ने तेजस्वी यादव के परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके परिवार ने बिहार को बर्बाद कर दिया था। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का पूरा परिवार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा हुआ है और उन्हें नैतिक रूप से बिहार के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।


उन्होंने कहा कि बिहार के रामगढ़ में हुए उपचुनाव के चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव ने  पगड़ी उतार दिया था। मैं तो कहता हूं कि पूरा खानदान का पगड़ी उतार देंगे तो भी बिहार की सत्ता दोबारा हासिल होने वाला नहीं है। बिहार की जनता डबल इंजन की सरकार के साथ है। मुंगेरी लाल सपना देखने का सबकों को स्वतंत्र अधिकार है। रात में सपना जरूर देखेंगे लेकिन सुबह में वो खुद को जगह पर पायेंगे। 




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें